Entertainment: Pawan Singh New Song: पावर स्टार पवन सिंह का नया रोमांटिक भोजपुरी गाना ‘पापे पड़ी’ रिलीज, पति-पत्नी की नोक-झोंक पर बना सॉन्ग – #iNA

Pawan Singh New Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना यूट्यूब पर रिलीज हो गया है. इस गाने का नाम ‘पापे पड़ी’ है जो आज यानी 5 अगस्त को आया है. इस गाने में आपको सबके फेवरेट पावर स्टार का वही अवतार देखने को मिलेगा जो उनके पिछले गानों में आपने देखा है. पवन सिंह का नया गाना काफी मजेदार है, जिसपर सभी भोजपुरिया फैंस झूमने पर मजबूर हो जाएंगे.

‘पापे पड़ी’ गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है और ये 6 नंबर पर यूट्यूब के म्यूजिक कैटेगरी में ट्रेंड कर रहा है. पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस शालिनी के लटके-झटके गाने में तड़के का काम कर रहे हैं. इसके पहले भी पवन सिंह ने क्वीन शालिनी के साथ कई शानदार गाने दिए हैं. पवन सिंह के इस गाने को किसने लिखा है और इसका म्यूजिक किसने दिया है? आइए बताते हैं.

पवन सिंह का नया गाना ‘पापे पड़ी’ किसने लिखा?

दो दिन पहले पवन सिंह ने इस गाने का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. इसके बाद जब गाना रिलीज हुआ तो इसका टीजर उन्होंने शेयर किया. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘इंतजार हुआ खत्म म्यूजिक मोहल्ला के यूट्यूब चैनल से आ गया है. धमाकेदार गाना पापे पड़ी, आप इस गाने को सभी प्रमुख म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर भी सुन सकते हैं. इस गाने को बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद दीजिए.’

म्यूजिक मोहल्ला नाम के यूट्यूब चैनल पर ‘पापे पड़ी’ गाना अपलोड किया गया है. इस गाने को पवन सिंह ने गाया है, जबकि पूरा गाना पवन सिंह और क्वीन शालिनी पर फिल्माया गया है. इस गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है.

इस म्यूजिक गाने को बिभांशु तिवारी ने डायरेक्ट किया है और इसके कोरियोग्राफर अमित सयाल हैं. पवन सिंह का ये गाना मस्तीभरा है जिसे भोजपुरी गानों को पसंद करने वाले खूब पसंद करने वाले हैं और इसे अभी तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं.

पवन सिंह का पिछला रिलीज गाना

1 अगस्त को पवन सिंह का पिछला गाना ‘चार चाका ए जीजा’ रिलीज हुआ था. इस गाने को पवन सिंह ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था. उस गाने को पवन सिंह के साथ शिल्पी राज ने गाया था और गाने में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस संजना मिश्रा नजर आईं थीं. पवन सिंह के उस गाने को फैंस ने जबरदस्त प्यार दिया और अब इनके नए गाने पापे पड़ी को भी फैंस का प्यार मिल रहा है.

Pawan Singh New Song: पावर स्टार पवन सिंह का नया रोमांटिक भोजपुरी गाना ‘पापे पड़ी’ रिलीज, पति-पत्नी की नोक-झोंक पर बना सॉन्ग

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button