Entertainment: Prabhas Film: ‘कांतारा’-वरुण छोड़िए… अब प्रभास मचाएंगे बड़ा धमाल, इस दिन आ रहा ‘राजा साब’ का ट्रेलर – #iNA

The Raja Saab Trailer Date Reveal: प्रभास की पिछली फिल्म ‘कल्कि 2898एडी’ थी. जो साल 2024 में रिलीज की गई थी. हालांकि, इस साल वो ‘कन्नप्पा’ में नजर आए हैं, पर फिल्म में महज उनका कैमियो था. कई बड़ी फिल्मों का जल्द काम निपटाएंगे, तो कुछ पर काम कर भी चुके हैं. जिसमें से ‘फौजी’ भी एक है. पर जिस फिल्म को पहले इसी साल अप्रैल में रिलीज किया जाना था, वो है The Raja Saab. फिल्म को अप्रैल से पोस्टपोन कर दिसंबर में नई रिलीज डेट मिली. फिर से पोस्टपोन हो गई है, पर अब ट्रेलर आ रहा है. इस फिल्म को मारुति डायरेक्ट कर रहे हैं. जानिए ट्रेलर कब आएगा?
प्रभास की इस फिल्म में संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं. जिनका लुक पहले ही रिवील किया जा चुका है. दरअसल ऐसी चर्चा है कि प्रभास की पिक्चर साल 2026 की शुरुआत में रिलीज होगी. हालांकि, मकर संक्रांति पर उन्हें काफी खतरा है, क्योंकि चिरंजीवी और थलपति विजय की भी फिल्म उसी वक्त आ रही है. अब नए पोस्ट में प्रभास ने क्या कुछ लिखा है?
प्रभास की फिल्म का ट्रेलर कब आएगा?
प्रभास ने एक तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है. जिसमें लिखा कि- राजा साब की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर 29 सितंबर को रिलीज किया जाएगा. सोमवार यानी कल फिल्म का ट्रेलर लाया जाएगा, जिसका समय है- शाम को 6 बजे. साथ ही प्रभास और संजय दत्त का एक नया पोस्टर भी रिवील किया गया है. जिसमें संजय दत्त काफी खूंखार लग रहे हैं. दरअसल ऐसा भी कहा जा रहा है कि ‘कांतारा चैप्टर 1’ के साथ इस फिल्म का ट्रेलर अटैच होगा. हालांकि, इसका ऑफिशियल ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है.
दरअसल यह प्रभास की कमबैक फिल्म होगी, जिसका अच्छा परफॉर्म करना बेहद जरूरी है. उनके खाते में इस समय कई बड़ी फिल्में हैं. इस फिल्म के बाद उनपर काम किया जाएगा. कुछ दिनों पहले जानकारी मिली थी कि फिल्म The Raja Saab का काम अबतक कंप्लीट नहीं किया गया है. इस पर फिलहाल वक्त लगेगा. कुछ गानों की शूटिंग अक्टूबर में पूरी होने के बाद सबकुछ फाइनल कर दिया जाएगा.
View this post on Instagram
इन बड़ी फिल्मों में दिखेंगे प्रभास
प्रभास को इस पिक्चर के बाद संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट पर काम करना है. जिससे दीपिका पादुकोण का पत्ता कट चुका है. वहीं, तृप्ति डिमरी को लीड रोल के लिए चुना गया है. वहीं हनु राघवपुडी की फौजी पर भी काम हो चुका है. जल्द ही सलार 2, कल्कि 2 समेत दूसरी फिल्मों पर अपडेट मिल जाएगा.
Prabhas Film: ‘कांतारा’-वरुण छोड़िए… अब प्रभास मचाएंगे बड़ा धमाल, इस दिन आ रहा ‘राजा साब’ का ट्रेलर
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




















