Entertainment: Pralay Movie: रणवीर सिंह की ‘प्रलय’ के लिए मिल गई हिरोइन, साउथ की ये एक्ट्रेस करेगी बॉलीवुड डेब्यू – #iNA

Ranveer Singh Pralay Movie: रणवीर सिंह ‘धुरंधर’ की धमाकेदार सक्सेस के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग ऑडियंस और क्रिटिक्स को काफी पसंद आई. धुरंधर के बाद लोग ये जानने के लिए एक्साइटेड हो गए हैं कि अब रणवीर सिंह कौन सी फिल्म में नजर आएंगे. बीते दिनों खबर आई थी कि रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ से एक्जिट ले लिया है. Don 3 से हटने के बाद रणवीर सिंह ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘प्रलय’ की तैयारी कर रहे हैं.
रणवीर सिंह की अगली फिल्म ‘प्रलय’ एक जॉम्बी जॉनर की फिल्म होगी. रणवीर की इस फिल्म की चर्चा धुरंधर के बाद से ही हो रही है. हालांकि, ‘प्रलय’ से जुड़ी और कोई जानकारी नहीं सामने आई है. लेकिन अब खबर मिली है कि रणवीर की इस फिल्म के लिए मेकर्स को हिरोइन मिल गई है.
प्रलय के लिए मिल गई हिरोइन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब ये कंफर्म हो गया है कि रणवीर सिंह की मच अवेटेड जॉम्बी एक्शन फिल्म ‘प्रलय’ के लिए साउथ एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन को लीड एक्ट्रेस के तौर पर फाइनल कर लिया गया है. ये एक बिग बजट प्रोजेक्ट होने वाला है, जिसमें पावरफुल क्रिएटिव टीम एक साथ आ रही है.
यह भी पढ़ें – जिस फिल्म ने रणवीर सिंह को रातोंरात बनाया स्टार, फिर से थिएटर्स में होगी रिलीज
कौन हैं कल्याणी प्रियदर्शन?
साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन मलयालम और तेलुगु सिनेमा में अपने शानदार काम के लिए जानी जाती है. रणवीर सिंह की ‘प्रलय’ से कल्याणी अपना ऑफिशियल बॉलीवुड डेब्यू करेंगी. एक्ट्रेस ने हाल ही में फैंटेसी थ्रिलर ‘लोका: चैप्टर वन चंद्रा’ में अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का खींचा था. इस फिल्म में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस को ऑडियंस ने खूब सराहा.
यह भी पढ़ें – धुरंधर का असर, दो टुकड़ों में रिलीज होगी शाहरुख की King?
प्रोड्यूसर बनेंगे रणवीर सिंह
सोर्स ने कंफर्म किया है कि कल्याणी ने पहले ही अपने इस रोल के लिए तैयारी शुरू कर दी है. ये फिल्म अप्रैल 2026 में फ्लोर पर जाएगी.’प्रलय’ रणवीर सिंह के करियर के लिए एक बड़ा कदम भी होने वाला है क्योंकि ये एक प्रोड्यूसर के तौर पर उनका पहला प्रोजेक्ट होगा. एक्टर अपनी कंपनी मां कसम फिल्म्स के तहत फिल्म को को-प्रोड्यूस करेंगे यानी रणवीर सिंह इस जॉम्बी एक्शन फिल्म से प्रोड्यूसर बनने जा रहे हैं.
Pralay Movie: रणवीर सिंह की ‘प्रलय’ के लिए मिल गई हिरोइन, साउथ की ये एक्ट्रेस करेगी बॉलीवुड डेब्यू
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










