Entertainment: करीना-सैफ के घर धनतेरस पर सजी प्री-दिवाली पार्टी, आलिया-नीतू संग दिखीं कपूर फैमिली, रणबीर कपूर रहे गायब – #iNA

दिवाली ने लगभग दस्तक दे ही दी है, हर तरफ त्योहार का सेलिब्रेशन शुरू है. इसी बीच बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने घर प्री-दिवाली सेलिब्रेट किया है. हाल ही में करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने भी धनतेरस के दिन अपने घर पर पार्टी रखी. इस मौके पर दोनों के परिवार के सदस्य शामिल हुए थे, सोशल मीडिया पर करीना और सैफ के घर की पार्टी तेजी से वायरल हो रही है. हालांकि, इस मौके पर रणबीर कपूर शामिल नहीं दिखे.

करीना कपूर खान और सैफ अली खान की प्री दिवाली पार्टी के मौके पर आलिया भट्ट, नीतू कपूर, करिश्मा कपूर के साथ कई और लोग शामिल हुए. पार्टी सेलिब्रेशन के दौरान ग्रुप की फोटो शेयर की जा रही है. इन तस्वीरों में आलिया करीना और नीतू कपूर के साथ नजर आ रही हैं. हालांकि, इन तस्वीरों को अरमान जैन की पत्नी अनीसा मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. सभी सितारे ट्रेडिशनल लुक में कमाल के लग रहे हैं.

कौन-कौन था शामिल?

आलिया भट्ट के लुक की बात करें, तो उन्होंने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हुई है, वहीं करीना ब्लू एथनिक आउटफिट में दिखीं, जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही थी, साथ ही सैफ अली भी कुर्ता पजामा में थे. पार्टी में इनके अलावा करिश्मा कपूर, बबीता, रणधीर कपूर, कुणाल कपूर और उनके बच्चे ज़हान कपूर और शायरा कपूर, आदर जैन, उनकी पत्नी अलेखा आडवाणी, उनके माता-पिता रीमा जैन और मनोज जैन, अरमान जैन और उनकी पत्नी अनीसा मल्होत्रा, निताशा नंदा, सोहा अली खान, इब्राहिम अली खान, जेह और तैमूर अली खान मौजूद थे.

View this post on Instagram

A post shared by Anissa Malhotra Jain (@stylebyanissa)

सोहा ने पोस्ट किया शेयर

सोहा ने भी अपने सोशल मीडिया पर परिवार के साथ प्री दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें सैफ अली खान, करीना कपूर, कुणाल खेमू और अमृता अरोड़ा शामिल हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Soha (@sakpataudi)

इस पोस्ट के साथ उन्होंने इस खास पर को गोल्डन एनर्जी भी बताया है. बॉलवुड के कई सितारों ने उनकी पोस्ट की तारीफ भी की है. वहीं सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम ने अपने दोनों भाइयों तैमूर और जेह के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन लिखा कि तीनों भाई तीनों तबाही.

करीना-सैफ के घर धनतेरस पर सजी प्री-दिवाली पार्टी, आलिया-नीतू संग दिखीं कपूर फैमिली, रणबीर कपूर रहे गायब

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button