Entertainment: प्रिया सचदेव ने ननद मंधिरा को कोर्ट में घसीटा, दर्ज किया मानहानी का केस, लगाए ये आरोप – #iNA

दिवंगत कारोबारी संजय कपूर के परिवार में चल रही संपत्ति और विरासत की लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है. इस बीच संजय की पत्नी प्रिया सचदेव ने अपनी ननद मंधिरा कपूर स्मिथ और एक अन्य शख्स के खिलाफ दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है.
प्रिया का आरोप है कि मंधिरा सोशल मीडिया और इंटरव्यू के जरिए उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने की एक सोची-समझी साजिश रच रही हैं. उनका आरोप है कि मंधिरा सोशल मीडिया, पॉडकास्ट और मीडिया इंटरव्यू के जरिए उनके खिलाफ एक सोची-समझी और जानबूझकर नफरत फैलाने वाली मुहिम चला रही हैं. उन्होंने कहा है कि मंधिरा उनके चरित्र और इरादों पर झूठे आरोप लगाकर उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रही हैं.
अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दायर शिकायत में कहा गया है कि विवादित टिप्पणियों में झूठे दावे, संकेत और व्यक्तिगत हमले शामिल हैं जिन्हें स्थापित तथ्यों के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जबकि मामला अभी भी विचाराधीन है, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचा है.पटियाला हाउस कोर्ट के एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (ACJM) सिद्धांत सिहाग ने शनिवार को मामले की सुनवाई की और प्रिया कपूर को 21 जनवरी को प्री-समनिंग एविडेंस(Pre-Summoning Evidence) की रिकॉर्डिंग के लिए कोर्ट में पेश होने को कहा.
संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद
दरअसल प्रिया कपूर, संजय कपूर की संपत्ति पर नियंत्रण को लेकर मंधीरा कपूर और संजय कपूर के परिवार के दूसरे सदस्यों, जिसमें उनकी दूसरी पत्नी, एक्टर करिश्मा कपूर भी शामिल हैं के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं. ये मामला पिछले काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है.
प्रिया ने लगाए आरोप
यह क्रिमिनल डिफेमेशन केस मंधीरा कपूर के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और इनकंट्रोवर्शियल नाम के पॉडकास्ट में दिए गए बयानों को लेकर फाइल किया गया है. शो की होस्ट पूजा चौधरी को भी इस केस में पार्टी बनाया गया है. अपनी शिकायत में प्रिया ने कहा है कि मंधीरा कपूर ने YouTube, Instagram, X (Twitter) और दूसरे प्लेटफॉर्म पर बार-बार वीडियो और पोस्ट अपलोड और सर्कुलेट किए, जिनमें प्रिया कपूर का नाम लिया गया था और नफरत, मज़ाक एंव समाज से अलग-थलग करने के लिए झूठे आरोप लगाए गए, जिससे आम जनता और बिज़नेस सर्कल में उनकी की रेप्युटेशन खराब हुई.
‘शादी को लेकर कही गलत बात’
इसके अलावा, शिकायत में कहा गया है कि पॉडकास्ट में, मंधीरा ने बार-बार इशारा किया कि संजय के साथ प्रिया की शादी मुश्किलों भरी, जोड़-तोड़ वाली और सही नहीं थी. याचिका में यह भी कहा गया है कि इस तरह की बातें सीधे तौर पर प्रिया कपूर के शादीशुदा रिश्ते की पवित्रता पर हमला करती हैं और समाज की नज़र में एक पत्नी और अब एक विधवा के तौर पर उसकी इज़्ज़त को कम करती हैं.
प्रिया ने की कार्रवाई की मांग
याचिका में कहा गया है कि इस तरह के इल्ज़ाम शिकायत करने वाले के सम्मान, नारीत्व और सामाजिक प्रतिष्ठा की बुनियाद पर हमला करते हैं, और इसलिए BNS के सेक्शन 356 के तहत ये अपने आप में बदनाम करने वाले हैं. उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह के माध्यम से अदालत में याचिका दायर कर अपनी प्रतिष्ठा को हुए कथित नुकसान के लिए आपराधिक कार्रवाई की मांग की है.
प्रिया सचदेव ने ननद मंधिरा को कोर्ट में घसीटा, दर्ज किया मानहानी का केस, लगाए ये आरोप
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










