Entertainment: Priyadarshan Birthday: एंटरटेनमेंट की फुल गारंटी है प्रियदर्शन की ये 6 कॉमेडी फिल्में, सब है एक से बढ़कर एक – #iNA

Priyadarshan Birthday Special: दिग्गज फिल्म डायरेक्टर प्रियदर्शन आज 69 साल के हो चुके हैं. प्रियदर्शन का जन्म 30 जनवरी 1957 को केरल के तिरुवनन्तपुरम में हुआ था. उन्होंने अपने लंबे करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में बनाई हैं. उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनकी 6 ऐसी कॉमेडी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जो एंटरटेनमेंट की फुल गारंटी हैं. ये कॉमेडी फिल्में हर किसी को हंसी से लोट-पोट कर देती हैं.
अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी से सजी फिल्म ‘हेरा फेरी’ बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में शामिल है. ये पिक्चर साल 2000 में रिलीज हुई थी और कल्ट फिल्मों में शामिल है.
2006 की फिल्म ‘भागम भाग’ में अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ गोविंदा भी नजर आए थे. 20 साल पुरानी ये फिल्म भी एंटरटेनमेंट और हंसी की फुल गारंटी है. इसके डायलॉग भी काफी मजेदार है.
साल 2007 में आई फिल्म ‘ढोल’ चार आलसी और बेरोजगार दोस्तों की कहानी है. इसमें राजपाल यादव, शरमन जोशी, तुषार कपूर और कुणाल खेमू ने लीड रोल निभाया था. जबकि फीमेल लीड में तनुश्री दत्ता नजर आई थीं.
रितेश देशमुख, परेश रावल, असरानी और राजपाल यादव की फिल्म ‘मालामाल वीकली’ भी इस लिस्ट में शामिल है. ये पिक्चर साल 206 में रिलीज हुई थी. परेश रावल और राजपाल यादव ने इसमें बेहद कमाल का काम किया है.
बात कॉमेडी फिल्मों की हो और ‘हंगामा’ का नाम न आए ऐसा भला कैसे हो सकता है. 2003 में आई इस पिक्चर में अक्षय खन्ना और रिमी सेन ने अहम रोल निभाया था. जबकि फिल्म का हिस्सा परेश रावल और आफताब शिवदासानी जैसे कलाकार भी थे.
साल 2004 में आई फिल्म ‘हलचल’ एक मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म थी. इसमें अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अमरीश पुरी, अरशद वारसी, करीना कपूर खान, अरबाज खान, शक्ति कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे बेहतरीन कलाकार थे. इस पिक्चर में आपको भर-भरकर कॉमेडी मिलेगी.
Priyadarshan Birthday: एंटरटेनमेंट की फुल गारंटी है प्रियदर्शन की ये 6 कॉमेडी फिल्में, सब है एक से बढ़कर एक
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










