Entertainment: Priyanka On Nick: ‘इससे तुम दूर ही रहो…’ प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस से क्यों कही थी ऐसी बात? – #iNA

Priyanka Chopra On Nick Jonas: सालों पहले बॉलीवुड से हॉलीवुड का रुख करने वाली मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बाद में अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी कर ली थी और वो फिर अमेरिका में ही सेटल हो गईं. अपने परिवार के साथ अमेरिका में प्रियंका एक हैप्पी लाइफ एंजॉय कर रही हैं. लेकिन, इसके बावजूद वो अपनी संस्कृति, अपना धर्म और अपनी जड़ों को नहीं भूली हैं. सालों से अमेरिका में रहने वाली प्रियंका अक्सर ही भारत आती रहती हैं.

कुछ दिनों पहले भी प्रियंका चोपड़ा भारत आई थीं. मौका था मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 4 का. प्रियंका इसके एपिसोड की शूटिंग के लिए हाल ही में भारत आई थीं. शो का पहला एपिसोड हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आया था. जिसमें प्रियंका ने खुद के अलावा अपनी बेटी और पति निक जोनस को लेकर भी बात की और निक को लेकर एक बड़ा राज भी खोल दिया. उन्होंने वो किस्सा सुनाया जब निक ने हाजमोला खाया था.

जब प्रियंका ने निक को खिलाया हाजमोला

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के चौथे सीजन का पहला एपिसोड 20 दिसंबर को स्ट्रीम हुआ था. अब इस एपिसोड के कई छोटे-छोटे क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. हम भी आपके लिए एक मजेदर वीडियो लेकर आए हैं. प्रियंका ने इस दौरान निक से जुड़ा एक मजेदार और दिलचस्प किस्सा सुनाया. प्रियंका ने कहा, ”आप सोचो किसी अमेरिकन को आप हाजमोला खिलाओ.” कपिल ने पूछा हाजमोला खिलाई आपने.

प्रियंका ने आगे कहा, ”तो मेरा एक ड्रॉअर है, जिसमें आम पापड़, हाजमोला, सब चटर पटर चीजें रहती हैं उसमें. तो निक पूछते हैं कि इस ड्रॉअर में है क्या? तो मैंने बोला कि इससे तुम दूर ही रहो थोड़ा. ये तुम्हारी समझ से थोड़ी सी बाहर है. लेकिन, उनको सब जानना है तो एक दिन मैंने खिला दिया उनको हाजमोला. तो निक ने कहा कि ‘ इसकी स्मेल फार्ट जैसी क्यों है?” ये सुनकर सभी हंसने लगे.

ये भी पढ़ें: रेस्त्रां से खाने की प्लेट चुरा लेती थी ये एक्ट्रेस, अब एक फिल्म की फीस है 30 करोड़

एक बेटी के पैरेंट्स हैं निक-प्रियंका

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में धूमधाम से शादी की थी. दोनों ने हिंदू वेडिंग के अलावा क्रिश्चियन वेडिंग भी की थी. इसके बाद कपल ने जनवरी 2022 में बेटी मालती मैरी जोनस चोपड़ा का वेलकम किया था.

Priyanka On Nick: ‘इससे तुम दूर ही रहो…’ प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस से क्यों कही थी ऐसी बात?

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button