Entertainment: राजस्थान: चूरू में अचानक 50 फीट गहराई तक धंस गई जमीन, बन गया गड्ढा, दहशत में लोग – #iNA

राजस्थान के चूरू में सोमवार को अचानक जमीन धसंने की घटना सामने आई है. जमीन धंसने की ये घटना सरदारशहर में सोनपालसर गांव के पास की बताई जा रही है. सरदारशहर में सोनपालसर गांव के पास सोमवार को अचानक रहस्यमय तरीके से जमीन धंसने से ग्रामीण दहशत में आ गए. अचानक जमीन धंसने की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई. इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए.
गांव के उम्मेदसिंह राठौड़ की ओर से घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई. एहतियात के तौर पर ग्रामीणों को उक्त गड्ढे से दूर रखा जा रहा है. उम्मेदसिंह राठौड़ ने बताया कि अचानक करीब 60 फीट की दूरी पर 50 फीट का गहरा गड्ढा हो गया. जमीन धंसने के क्या कारण रहे. इस बात की जानकारी संबंधित अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद ही पता चल पाएगी.
जमीन धंसने का सिलसिला जारी
उम्मेदसिंह राठौड़ ने बताया कि हमारे गांव सोनपालसर से 3 किलोमीटर की दूरी पर गोसाई जी महाराज का बीहड़ है, जिसमेंयह जमीन धंसी है. अचानक जमीन धंसने से ग्रामीण दहशत में हैं. मौके पर मौजूद वरिष्ठ लोगों द्वारा गड्ढे के आसपास से लोगों को दूर रखा जा रहा है और प्रशासन की टीम का इंतजार किया जा रहा है. वहीं उम्मेदसिंह ने बताया कि अभी भी धीरे-धीरे जमीन धंसने का सिलसिला जारी है.
राजस्थान में पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
इस हैरान कर देने वाली घटना को देखने के लिए लगातार दूर-दूर से लोग आ रहे हैं. याद दिला दें कि राजस्थान में इस तरह की घटना का समाने आना नया नहीं है. राजस्थान से इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं. पिछले साल यानी 2024 में भीलवाड़ा और बिनाकेर से इस तरह से जमीन धंसने की घटना सामने आई थी और बड़े-बड़े गढ्ढे हो गए थे.
ये भी पढ़ें:बांसवाड़ा: स्कूल से लौटते वक्त बच्ची को उठा ले गए दरिंदे, रेप के बाद की बर्बरता प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट, 10 दिन बाद भी आरोपी फरार
राजस्थान: चूरू में अचानक 50 फीट गहराई तक धंस गई जमीन, बन गया गड्ढा, दहशत में लोग
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










