Entertainment: Rajat Bedi: ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के जरज का असल जिंदगी में भी हुआ कमबैक, सालों पहले फिल्मों को कहा था अलविदा – #iNA

18 सितंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ स्ट्रीम हो रही है. लोग इस बॉलीवुड ड्रामा को काफी पसंद कर रहे हैं. हालांकि, सीरीज में लोगों का ध्यान भी कुछ चीजों ने काफी खींचा है.
‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में लंबे वक्त के बाद से रजत बेदी को देखा गया है, जो कि काफी तगड़ा कमबैक है. इस सीरीज में उन्होंने जरज सक्सेना नाम के स्ट्रगलिंग शख्स का किरदार निभाया है, जो 15 सालों से बॉलीवुड में कमबैक करने की कोशिश करता है.
केवल सीरीज में ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी फिल्मी दुनिया में काफी स्ट्रगल किया है. इतना ही नहीं एक वक्त पर उन्होंने गुस्से में फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था, फिर वो अपने परिवार के साथ कनाडा शिफ्ट हो गए थे.
रजत बेदी बॉलीवुड के फेमस फिल्म डायरेक्टर नरेंद्र बेदी के बेटे हैं. लेकिन , पिता और दादा के जाने के बाद से बॉलीवुड में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. हालांकि, उनकी शुरुआत तो अच्छी हुई थी, लेकिन उन्हें सक्सेस नहीं मिल पाई.
ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘कोई मिल गया’ में रजत भी शामिल थे. लेकिन, राकेश रोशन ने फिल्म में रजत के कई खास सीन हटा दिया था. इस घटना के बाद राजत बेदी को यह एहसास हुआ कि फिल्म इंडस्ट्री में उनका भरोसा टूट गया.
‘कोई मिल गया’ है के बाद भी उन्होंने फिल्मों में काम किया, लेकिन उनका अच्छा रिस्पॉन्स नहीं था. इसके बाद उन्होंने कनाडा का रुख किया और वहां रियल एस्टेट का बिजनेस करने लगे. हालांकि, उस फील्ड में भी उन्हें काफी फायदा हुआ.
एक्टर ने बताया कि उन्होंने रियल एस्टेट से काफी पैसे कमाए थे, लेकिन बाद में कुछ गलत बिजनेस पार्टनरशिप के चलते उन्होंने सभी कुछ गवा दिया. रजत ने दोबारा से फिल्मी दुनिया में कदम रखा और पंजाबी फिल्म ‘गोलगप्पे’ बनाई.
Rajat Bedi: ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के जरज का असल जिंदगी में भी हुआ कमबैक, सालों पहले फिल्मों को कहा था अलविदा
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










