Entertainment: Ram Charan: इस गाने को शूट करने में राम चरण को लगे थे 12 दिन, फिर जीता था सबसे बड़ा अवॉर्ड – #iNA

Ram Charan: दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता राम चरण ने अपने अब तक के करियर में अच्छा खासा नाम कमा लिया है. साल 2007 में उन्होंने अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था और अब तक वो कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं. अपनी एक्टिंग के साथ ही राम चरण ने अपने फैंस का दिल अपने डांस के जरिए भी जाता है. राम चरण बेहद अच्छा डांस करते हैं. अपने एक गाने में जोरदार डांस के लिए तो उन्हें 12 दिन शूट में लग गए थे और उन्होंने लगातार 7 दिन तक इसके लिए प्रैक्टिस की थी.

राम चरण मेगास्टार चिरंजीवी के बेटे हैं. पिता की राह पर चलते हुए राम ने साल 2007 में फिल्म ‘चिरुथा’ से डेब्यू किया था. लेकिन, उन्हें स्टार का दर्जा फिल्म ‘मगधीरा’ से मिला था. जबकि साल 2022 में आई फिल्म ‘आरआरआर’ ने उन्हें देश दुनिया में खास पहचान दिलाई थी. इसमें उन्होंने ‘नाटू नाटू’ गाने में जूनियर एनटीआर के साथ जबरदस्त डांस भी किया था.

‘नाटू नाटू’ को शूट करने में लगे थे 12 दिन

एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी फिल्म आरआरआर को देश दुनिया में काफी पसंद किया गया था. फिल्म में राम के साथ जूनियर एनटीआर ने भी लीड रोल निभाया था. राम चरण और जूनियर एनटीआर की अदाकारी के साथ ही गाने नाटू नाटू को भी काफी पसंद किया गया था. इसमें राम एनर्जी से भरपूर डांस करते हुए दिखे थे. लेकिन, उन्हें इसे शूट करने में 12 दिन लग गए थे. इसके लिए अभिनेता ने लगातार 7 दिन तक डांस प्रैक्टिस की थी.

जीता था ऑस्कर अवॉर्ड

नाटू नाटू गाने के लिए राम और जूनियर एनटीआर ने जो मेहनत की थी, उनकी वो मेहनत जल्द ही रंग लाई थी. एक तरफ जहां आरआरआर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी, तो वहीं दूसरी ओर इस गाने ने 2023 में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड जीता था. इस गाने को राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव ने मिलकर गाया था.

फिल्म ने कमाए थे 1300 करोड़

मार्च 2022 में रिलीज हुई आरआरआर में बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार आलिया भट्ट और अजय देवगन ने भी काम किया था. 500 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनी फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 800 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं दुनियाभर में इस पिक्चर ने 1300 करोड़ रुपये कमाए थे.

Ram Charan: इस गाने को शूट करने में राम चरण को लगे थे 12 दिन, फिर जीता था सबसे बड़ा अवॉर्ड

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button