Entertainment: Ramayan 2: पिता धर्मेंद्र के लिए ‘हनुमान’ बने सनी देओल की बड़ी कुर्बानी! उधर 42 दिनों बाद रणबीर-यश की बड़ी टक्कर – #iNA

Ramayan 2: रणबीर कपूर की बड़ी वापसी का हर कोई इंतजार कर रहा है. अब क्योंकि उनकी पिछली फिल्म Animal थी, जो एकदम सॉलिड साबित हुई. साथ ही फिल्म ने दुनियाभर से 900 करोड़ का कारोबार कर लिया था. जिसके बाद से ही 4000 करोड़ी ‘रामायण’ का काम किया जा रहा है. जिसका शूट काफी वक्त पहले ही कंप्लीट कर लिया गया था. फिलहाल एडिट वर्क चल रहा है, साथ ही वो अब संजय लीला भंसाली की LOVE AND WAR को लेकर बिजी चल रहे हैं. इसी बीच उनकी ‘रामायण 2’ पर सॉलिड अपडेट आ गया है. जिसके लिए सनी देओल ने भी बड़ा फैसला कर लिया है.

नीतेश तिवारी की रामायण अगले साल यानी 2026 में रिलीज होने जा रही है. दिवाली के लिए मेकर्स ने पहले ही रुमाल रख दिया था. अब बारी अगले पार्ट की है, जिसे लेकर बड़ी जानकारी भी मिल गई है. फिल्म दिवाली 2027 में रिलीज की जाएगी, जिसके लिए जल्द ही काम शुरू होगा. फिलहाल मेकर्स इंतजार कर रहे थे कि एक्टर्स अपना बचा हुआ काम निपटाकर वापस लौट जाए.

‘रामायण 2’ पर क्या अपडेट आ गया?

रणबीर कपूर की रामायण इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी फिल्म है. जिसका बजट नमित मल्होत्रा ने 4000 करोड़ बताया था. हाल ही में न्यूज वेबसाइट पर एक रिपोर्ट सामने आई. जिससे पता लगा कि फिल्म के दूसरे पार्ट का काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा. जनवरी 2026 में दूसरे इंस्टॉलमेंट के काम के लिए दोबारा सब साथ आएंगे. जिसके लिए 40-42 दिनों का वक्त ही बचा है. जिससे पहले मेन कास्ट को अपने अभी के प्रोफेशनल और पर्सनल कमिटमेंट्स खत्म करने होंगे.

दरअसल मेकर्स को पहले दूसरे पार्ट की शूटिंग अगस्त 2025 से शुरू करनी थी. पर फिल्म के लीड स्टार्स के बिजी शेड्यूल के चलते पूरा चार्ट ही बदलना पड़ गया. भगवान राम का किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर अभी मुंबई में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में बिजी हैं. वहीं, शूटिंग दिसंबर में लगभग 20 दिनों के लिए इटली में होगी. जो पहले 45 दिन की शूटिंग होनी थी. इसके अलावा फिल्म की रिलीज डेट अब अगस्त में इंडिपेंडेंस डे वीकेंड पर शिफ्ट हो गई है. जबकि, यश जो फिलहाल गीतू मोहनदास की ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग निपटा रहे हैं, वो फिल्म को 19 मार्च 2026 को रिलीज करेंगे. ऐसे में प्रोड्यूसर्स को डेट को फिर से कन्फर्म करने के लिए एक स्टेटमेंट जारी करना पड़ा.

सनी देओल ने क्या फैसला लिया?

सनी देओल इस वक्त परिवार के साथ मिलकर पिता धर्मेंद्र की देखभाल कर रहे हैं. जिनकी कुछ वक्त पहले ही तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी. पर फिलहाल एक्टर का घर पर ही इलाज चल रहा है. उनका पूरा फोकस ही फिलहाल परिवार पर है. ऐसे में वो इस वक्त न ही किसी फिल्म का शूट करेंगे, न ही बाकी चीजें. एक बाद घर पर हालात नॉर्मल होंगे, उसके बाद ही शूटिंग के लिए लौटेंगे. ऐसे में मेकर्स ने जनवरी में ही फिल्म के पार्ट 2 का काम करने का प्लान किया है.

Ramayan 2: पिता धर्मेंद्र के लिए ‘हनुमान’ बने सनी देओल की बड़ी कुर्बानी! उधर 42 दिनों बाद रणबीर-यश की बड़ी टक्कर

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button