Entertainment: Ranveer-Priyanka Film: प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह की वो HIT फिल्म, 3 से भी कम है जिसकी IMDb रेटिंग – #iNA

Ranveer Singh And Priyanka Chopra Film: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह ने हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ से धूम मचाई है. दुनियाभर में इस पिक्चर ने 1300 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है. वहीं ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा इन दिनों 1300 करोड़ रुपये के बजट में बन रही फिल्म ‘वाराणसी’ में काम कर रही हैं. रणवीर और प्रियंका अपने सफल और लंबे करियर में स्क्रीन भी शेयर कर चुके हैं. आज हम आपको दोनों की एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जो बॉक्स ऑफिस पर तो हिट रही थी, लेकिन IMDb रेटिंग में इसका जादू नहीं चल पाया था.
प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह की जिस फिल्म की यहां बात हो रही है उसने सिनेमाघरों में 12 साल पहले दस्तक दी थी. एक दशक ज्यादा पुरानी ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी. इसमें रणवीर और प्रियंका की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया था. एक्शन और रोमांस से भरपूर इस पिक्चर ने अपने बजट से डबल कलेक्शन किया था. इसमें रणवीर और प्रियंका के साथ-साथ एक और एक्टर ने लीड रोल निभाया था.
2012 में रिलीज हुई थी फिल्म
प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह की ये फिल्म है ‘गुंडे’. इसमें अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी काम किया था. 14 फरवरी 2014 को रिलीज हुई गुंडे का डायरेक्शन अली अब्बास जफर ने किया था. रणवीर ने विक्रम और अर्जुन ने बाला नाम का किरदार निभाया था. गुंडे का हिस्सा इरफान खान, सौरभ शुक्ला, दीपराज राणा और दर्शन गुर्जर जैसे कलाकार भी थे.
ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह को धमकी भरा मैसेज, मांगे गए करोड़ों रुपये, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
कलेक्शन और आईएमडीबी रेटिंग
जहां अली अब्बास जफर गुंडे के डायरेक्टर थे तो वहीं इसके प्रोड्यूसर थे आदित्य चोपड़ा. यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म पर मेकर्स ने 51 करोड़ रुपये खर्च किए थे. पहले दिन 16.10 करोड़ रुपये कमाने वाली गुंडे ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर टोटल 78.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. जबकि दुनियाभर में पिक्चर की टोटल कमाई 130.90 करोड़ रुपये दर्ज की गई थी.
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म हिट रही थी. वहीं IMDb रेटिंग पर नजर डालें तो इसकी रेटिंग 3 से भी कम सिर्फ 2.8 है. बता दें कि गुंडे के अलावा रणवीर और प्रियंका ने ‘दिल धड़कने दो’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्मों में भी साथ काम किया है.
Ranveer-Priyanka Film: प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह की वो HIT फिल्म, 3 से भी कम है जिसकी IMDb रेटिंग
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








