Entertainment: Ranveer Singh Upcoming Film: ‘धुरंधर 2’ के बाद अब क्या? रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म के बारे में जान लीजिए – #iNA

Ranveer Singh Upcoming Film: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई के साथ सुर्खियों में है. रिलीज के कुछ ही दिनों में फिल्म ने शानदार परफॉर्म करते हुए करोड़ों की कमाई कर ली है और दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. लेकिन, इस बड़ी सफलता के बाद अब फैंस के मन में एक ही सवाल है कि अब ‘धुरंधर’ 2 के बाद रणवीर सिंह की अगली फिल्म कौन-सी होगी? दिलचस्प बात ये है कि आने वाले समय में रणवीर कई बड़े और अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिनमें एक्शन, कॉमेडी और थ्रिलर सब शामिल हैं.

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की बात की जाए, तो आदित्य धर की डायरेक्शन में बनी फिल्म ने लोगों की खूब तारीफें बटोरी है. फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया गया था, जिसका पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था और दूसरा पार्ट यानी ‘धुरंधर’ द रिवेंज 19 मार्च 2026 को दस्तक दिया है. फिल्म ने काफी कम वक्त में ही करोड़ों की कमाई का आकड़ा पार करते हुए कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है. हालांकि, अब इस फिल्म के बाद रणवीर कई कमाल की फिल्मों का हिस्सा बनने जा रहे हैं.

जॉम्बी-थ्रिलर फिल्म है

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्मों में पहला नाम ‘प्रलय’ का है, जिसमें एक्टर एक अलग तरह के किरदार में दिखेंगे. ये फिल्म पोस्ट-एपोकैलिप्टिक या जॉम्बी-थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है, जो हिंदी सिनेमा के लिए काफी नया जॉनर माना जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म की कहानी कोविड 19 के बैकड्रॉप पर बेस्ड होगी, जहां इंसानों को जिंदा रहने के लिए मुश्किल हालातों से लड़ना पड़ता है. बताया जा रहा है कि इस फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन लीड रोल में होंगी.

ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर’ में छाया हुआ है जैस्मीन सैंडलस की आवाज का जादू, सिंगर का पहला गाना देखा क्या, यूट्यूब पर हैं लाखों व्यूज

बड़े बजट पर बनेगी फिल्म

इस फिल्म के जरिए कल्याणी प्रियदर्शन बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं, इस फिल्म को जय मेहता ने डायरेक्ट किया है. साथ ही रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि ये फिल्म ग्रैंड लेवल पर बनेगी, जिसका बजट भी ज्यादा होगा. साथ ही रणवीर भी फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं. फिल्म की शूटिंग के बारे में अपडेट सामने आया है कि मई या जून से फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी. हालांकि, रणवीर फरहान अख्तर के साथ फिल्म ‘डॉन 3’ पर भी काम करने वाले थे, लेकिन जानकारी के मुताबिक, ‘धुरंधर’ की रिलीज के बाद से उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया है.

Ranveer Singh Upcoming Film: ‘धुरंधर 2’ के बाद अब क्या? रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म के बारे में जान लीजिए


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News