Entertainment: Raveena Tondon: ‘धुरंधर’ देखकर रवीना ने यामी गौतम को क्यों कहा सॉरी? एक्ट्रेस ने सुनाया मजेदार किस्सा – #iNA

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन गुजरे जमाने के सबसे बड़े सितारों में से एक रही हैं. एक्ट्रेस की खूबसूरती के आज भी सभी दीवाने हैं.
रवीना अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और उनके लिए पोस्ट करती हैं. साथ ही वो शोज और पॉडकास्ट पर भी नजर आती हैं.
हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने धुरंधर देखी है और फिल्म उन्हें बेहद पसंद आई. रवीना ने बताया कि फिल्म देखने के बाद उन्होंने यामी के कॉल किया.
एक्ट्रेस ने कहा- मैंने यामी को कॉल कर के कहा आई एम सॉरी, लेकिन मैं आपके पति की बहुत बड़ी फैन हूं. आपको मेरी बात उन तक पहुंचानी होगी.
रवीना ने आगे कहा- मैंने यामी से कहा कि आपने बॉलीवुड में जो खो गया था वो वापस ला दिया. लोगों को लगा कि हीरो, हीरो की तरह लग रहा है.
रवीना ने रणवीर के बारे में बात करते हुए कहा कि एक बार रणवीर ने उनसे कहा था कि वो उनके सबसे बड़े फैंस में से एक हैं. वो 10 साल के थे जब पहली बार उन्होंने रवीना को देखा था.
रवीना ने रणवीर की एक्टिंग और आदित्य के डायरेक्शन की तारीफ की. उन्होंने कहा कि रणवीर कमाल के एक्टर हैं और आदित्य एक जीनियस हैं.
रवीना ने पॉडकास्ट पर संजय दत्त, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन,राकेश बेदी और गौरव रेगा के काम की भी तारीफ की.
Raveena Tondon: ‘धुरंधर’ देखकर रवीना ने यामी गौतम को क्यों कहा सॉरी? एक्ट्रेस ने सुनाया मजेदार किस्सा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









