Entertainment: रितेश पांडे ने बताए ‘चिलम’ के फायदे, रिलीज हुआ एक और सावन स्पेशल भोजपुरी सॉन्ग – #iNA

सावन का महीना आने वाला है और ये महीना सनातन धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. ये महीना महादेव को समर्पित होता है और इस महीने में महादेव के भक्त पूजा-अर्चना करते हैं, व्रत रखते हैं और अपने भगवान को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं. इसी मौके पर भोजपुरी स्टार्स एक के बाद एक भोजपुरी गाने लेकर आ रहे हैं. अब रितेश पांडे का भी नया गाना ‘चिलम के दम पर’ आ चुका है, जिसे आज यानी 2 जुलाई को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है.
रितेश पांडे फिल्मों में एक्टिंग भी करते हैं और म्यूजिक एल्बम भी बनाते हैं. रितेश महादेव के भक्त भी हैं और इस बारे में वो कई बार अपने पोस्ट्स के जरिए बता चुके हैं. हर साल रितेश सावन पर महादेव पर बना एक गाना लेकर आते ही हैं और इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया. नया भोजपुरी गाना ‘चिलम के दम पर’ को किसने गाया है, इसमें कौन-कौन नजर आया है और इससे जुड़े तमाम लोग कौन हैं, आइए बताते हैं.
नया भोजपुरी गाना ‘चिलम के दम पर’ कैसा है?
रितेश पांडे ने इस गाने का पोस्टर 1 दिन पहले शेयर किया था. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘जल्द आ रहा है, चिलम के दम पर.’ इस पोस्टर में रितेश ने हाथ में चिलम पकड़ा है, वहीं गौरी सुब्बा भी इसमें नजर आईं हैं जो ‘चिलम के दम पर’ गाने में भी बतौर लीड एक्ट्रेस दिखीं. इसके बाद इस गाने का एक टीजर भी शेयर किया गया और अब पूरा गाना यूट्यूब पर आ चुका है, जिसका आनंद फैंस ले रहे हैं.
View this post on Instagram
मार्स मेलॉडी भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर ‘चिलम के दम पर’ गाना अपलोड किया गया. इस गाने को रितेश पांडे और शिवानी सिंह ने गाया है, वहीं गाने में रितेश के साथ गौरी सुब्बा नजर आईं. गाने का म्यूजिक छोटू रावत ने तैयार किया है और इसके बोल मुन्ना मोहित ने लिखे हैं. इस गाने को आशीष सत्यार्थी ने डायरेक्ट किाय है और इस गाने के कोरियोग्राफर अनुज मौर्य हैं. इस बेहतरीन गाने को सावन स्पेशल गीत बताकर रिलीज किया गया है जिसे महादेव के भक्त आगे चलकर भी खूब पसंद करने वाले हैं.
रितेश पांडे का पिछला रिलीज गाना
भोजपुरी फिल्म सनम मेरे हमराज का सुपरहिट गाना ‘गोरी लंदन के’ 18 जून को रिलीज हुआ था. इस गाने को रितेश पांडे और खुशबू तिवारी ने गाया था जबकि इसके बोल सत्या सावरकर ने लिखे हैं. ये गाना रितेश की फिल्म सनम मेरे हमराज का है जिसे इश्तियाक शेख बंटी ने डायरेक्ट किया था जबकि इसके प्रोड्यूसर ज्योति सुब्बारायण हैं. इस गाने का म्यूजिक मधुकर आनंद ने तैयार किया है और इसके सभी गाने हिट रहे.
रितेश पांडे ने बताए ‘चिलम’ के फायदे, रिलीज हुआ एक और सावन स्पेशल भोजपुरी सॉन्ग
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









