Entertainment: Saiyaara Cast Education: सैयारा का हीरो अहान या हिरोइन अनीत, कौन ज्यादा पढ़ा लिखा है? – #iNA

सैयारा, सैयारा, सैयारा…इन दिनों हर ओर इसी फिल्म की चर्चा है. बॉक्स ऑफिस पर ‘सैयारा’ नाम की ऐसी आंधी चली है कि बड़े बड़े सितारे फिल्म और इसके सितारों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा दिखाई दिए हैं. दोनों ही एक्टर्स का बड़े पर्दे पर ये डेब्यू है.
‘सैयारा’ की कहानी, इसके डायलॉग, इसके इमोशन्स और इसका संगीत, हर किसी को पसंद आ रही है. लंबे वक्त के बाद किसी लव स्टोरी पर लोग ऐसे टूट पड़े हैं. इन सब के अलावा फिल्म की लीड कास्ट यानी अहान और अनीत ने तो अपनी परफॉर्मेंस से सभी को दीवाना ही बना दिया है.
अहान पांडे फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं. आज कल की भाषा में कहें तो नेपो किड, वहीं अनीत पड्डा नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से हैं. वो लंबा सफर तय करके यहां तक पहुंची हैं. अहान के चाचा चंकी पांडे इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर रहे हैं. इसके अलावा अहान की कजिन और चंकी की बेटी अनन्या पांडे भी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस बन चुकी हैं. अब जान लेते हैं कि अहान और अनीत ने कितनी पढ़ाई लिखाई की है.
अनीत पड्डा का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था. उन्होंने वहां स्प्रिंग डेल सीनियर स्कूल से पढ़ाई की. उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया. दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी कॉलेज से अनीत ने ह्यूमैनिटीज में डिग्री ली. इसके बाद वो मुंबई पहुंची और कुछ विज्ञापनों में काम किया.
अहान पांडे की पढ़ाई लिखाई मुंबई से ही हुई है. अहान ने ओबेरॉय इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी का रुख किया और वहां से उन्होंने सिनेमैटिक आर्ट्स में डिग्री ली. उन्होंने स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग, डायरेक्टिंग और पोस्ट प्रोडक्शन जैसे विषयों की गहराई से पढ़ाई की.
कई स्टार किड्स बिना सिनेमा की पढ़ाई किए ही इंडस्ट्री में आ जाते हैं. हालांकि अब नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है. अब स्टार किड्स सिनेमा की गहराई से पढ़ाई करने के बाद ही डेब्यू कर रहे हैं.
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म सैयारा को यशराज बैनर के तले बनाया गया है. फिल्म ने पहले तीन दिनों में ही वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके अलावा फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड पर 83.25 करोड़ रुपये का दमदार बिज़नेस किया है.
Saiyaara Cast Education: सैयारा का हीरो अहान या हिरोइन अनीत, कौन ज्यादा पढ़ा लिखा है?
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










