Entertainment: Saiyaara Teaser: अनन्या पांडे के भाई का बॉलीवुड डेब्यू, साथ में दिखेगी ये खूबसूरत एक्ट्रेस, फिल्म का टीजर आ गया – #iNA

अपने चाचा चंकी पांडे और कजन अनन्या पांडे की राह पर चलते हुए अहान पांडे भी बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं. वो एक रोमांटिक-म्यूजिकल फिल्म के साथ शुरुआत कर रहे हैं. फिल्म का निर्माण देश के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में से एक YRF ने किया है. पिक्चर का नाम है ‘सैयारा’. 30 मई को मेकर्स ने एक टीजर वीडियो जारी करके फिल्म की झलक भी दिखा दी है.

इस फिल्म में अहान पांडे के साथ अनीत पड्डा नजर आने वाली हैं. बतौर लीड ये उनकी पहली फिल्म है. टीजर वीडियो की शुरुआत अनीत पड्डा की खूबसूरत आवाज से होती है. वो कहती हैं, “मुझे तसल्ली दे दो जो, वो शब्द उधारा ढूंढ रहा है, एक सितार ढूंढ रहा है, दिल सैयारा ढूंढ रहा है.”

यहां देखें अहान पंडे की पहली फिल्म का टीजर

टीजर में आगे अहान की झलक दिखाई जाती है. वो बाइक पर एंट्री करते हैं. आगे वो हाथ में गीटार लिए कहीं परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं. वो काफी डैशिंग लग रहे हैं. उनके साथ अनीत पड्डा की केमिस्ट्री भी दिखाई जाती है. दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही है.

अनीत आगे सैयारा का मतलब बताती हैं. वो कहती हैं, “सैयारा मतलब तारों में एक तन्हा तारा, खुद जलके जो रौशन करदे जगिया सारा, वो आवारा ढूंढ रहा है, दिल सैयारा ढूंढ रहा है.” एक तरफ जहां इस फिल्म को YRF ने बनाया है, तो वहीं इसकी एक और खास बात ये है कि इसे डायरेक्ट मोहित सुरी ने किया है, जो पहले ‘आशिकी 2’, ‘एक विलेन’ और ‘राज’ जैसी फिल्में बना चुके हैं.

कब रिलीज होगी ‘सैयारा’?

‘सैयारा’ के टीजर में आपको मोहित सुरी की झलक साफ दिखेगी और एक पल के लिए ऐसा भी लगेगा कि ये फिल्म ‘आशिकी 2’ जैसा ही कुछ है. 18 जुलाई को ये पिक्चर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस टीजर को तो लोग पसंद कर रहे हैं. अब देखना होगा कि अहान इस फिल्म के जरिए कैसा कमाल दिखाते हैं. अहान चंकी पांडे के छोटे भाई चिक्की पांडे के बेटे हैं.

Saiyaara Teaser: अनन्या पांडे के भाई का बॉलीवुड डेब्यू, साथ में दिखेगी ये खूबसूरत एक्ट्रेस, फिल्म का टीजर आ गया

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button