Entertainment: सलमान-अक्षय और अजय का ये सपना अब तक नहीं हुआ पूरा, बॉक्स ऑफिस पर आज भी खलती है कमी – #iNA

अक्षय कुमार, सलमान खान और अजय देवगन तीनों ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर हैं. तीनों की फिल्में दर्शकों को काफी पसंद आती हैं और वो बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ नोट भी छापती हैं. सलमान, अक्षय और अजय अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर दे चुके हैं. लेकिन तीनों ही दिग्गजों के खाते में एक भी 1 हजार करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म नहीं है. तीनों अब तक इस ख्वाब को लिए हुए बैठे हैं. ना जाने इन सुपरस्टार्स का ये ख्वाब कब पूरा होगा? लेकिन इसी बीच आइए आपको बताते हैं कि तीनों की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म आखिर 1 हजार करोड़ के आंकड़े से कितनी दूर रह गई थी.

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार साल में चार से पांच फिल्में लेकर आते हैं. वो 17 ऐसी फिल्में दे चुके हैं जिन्होंने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए हैं. 400 से 500 और 700 करोड़ तक भी उनकी फिल्में कमा चुकी हैं. लेकिन 1 हजार करोड़ अब तक अक्षय कुमार के लिए सपना है. उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘2.0’ है. इसने वर्ल्डवाइड 744.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि भारत में इसकी कमाई 407.05 करोड़ रुपये हुई थी.

अजय देवगन

अजय देवगन भी टिकट खिड़की के किंग हैं. लेकिन ‘बॉलीवुड के सिंघम’ के पास भी एक भी एक हजार करोड़ रुपये कमाने वाली पिक्चर नहीं है. उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर और सुपरहिट फिल्में दी हैं, लेकिन 1 हजार करोड़ का कॉलम उनका भी खाली ही है. अजय देवगन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पिक्चर की बात करें तो वो है ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’. इसने वर्ल्डवाइड 361 करोड़ जबकि भारत में 280 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. अजय की फिल्म ‘आरआरआर’ ने जरूर 1250 करोड़ कमाए थे, लेकिन इसमें वो सपोर्टिंग रोल में थे. लीड रोल राम चरण, जूनियर एनटीआर और आलिया भट्ट ने निभाया था.

सलमान खान

सलमान खान भी अक्षय और अजय की तरह 1 हजार करोड़ का सपना देख रहे हैं. उनकी फ्लॉप फिल्में भी 100 करोड़ आसानी से कमा जाती हैं, लेकिन उनकी कोई ब्लॉकबस्टर फिल्म भी 1 हजार करोड़ तक नहीं पहुंच पाई. लेकिन ‘बजरंगी भाईजान’ इस आंकड़े के बेहद करीब थी. बजरंगी भाईजान उनकी सबसे ज्यादा कमाने वाली पिक्चर रही, जिसने दुनियाभर से 922 करोड़ रुपये का तगड़ा कलेक्शन किया था.

सलमान-अक्षय और अजय का ये सपना अब तक नहीं हुआ पूरा, बॉक्स ऑफिस पर आज भी खलती है कमी

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button