Entertainment: Salman Khan Acting: खुद को अच्छा एक्टर नहीं मानते सलमान खान, बोले- लोग मुझपर हंस देते हैं… – #iNA

Salman Khan On His Acting: सऊदी अरब के शहर जेद्दा में हाल ही में ‘रेड सी फिल्म फेस्टिवल’ का आयोजन हुआ. एंथनी मैकी, जॉनी डेप, कृति सेनन, रणबीर कपूर समेत दुनियाभर के और भी कई बड़े फिल्म स्टार्स इस महोत्सव में शामिल हुए. बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने भी शिरकत की. सलमान ने इस फेस्टिवल में अपनी एक्टिंग पर बात की और कहा कि वो खुद को अच्छा एक्टर नहीं मानते हैं. साथ ही उन्हें ऐसा भी लगता है कि जब वो इमोशनल सीन परफॉर्म करते हैं तो लोग उनपर हंसते हैं.
‘रेड सी फिल्म फेस्टिवल’ में सलमान ने कहा, “एक्टिंग ने इस जनरेशन को भी पीछे छोड़ दिया है. तो मुझे नहीं लगता है कि मैं कोई कमाल का एक्टर हूं. आप मुझे कुछ भी करते हुए पकड़ सकते हैं, लेकिन एक्टिंग करते हुए नहीं पकड़ सकते. एक्टिंग होती ही नहीं है मुझसे. जैसा फील होता है वैसा ही करता हूं. बस यही है.” सलमान ने आगे इमोशनल सीन करने को लेकर कहा, “कभी कभी जब मैं रोता हूं, मुझे लगता है कि आपलोग मुझपर हंस देते हो.”
इन फिल्म स्टार्स से मिले सलमान
रेड सी फिल्म फेस्टिवल के बाद सलमान गोल्डन ग्लोब्स गाला डिनर में भी शामिल हुए, जहां उन्होंने इदरीस एल्बा, एडगर रामिरेज़, ओल्गा कुरिलेंको और इमाद इस्कांडे समेत और भी कई बड़े इंटरनेशनल फिल्म हस्तियों से मुलाकात की. सलमान ने मशहूर अमेरिकन एक्टर और म्यूजिशियन जॉनी डेप से भी मिले.
View this post on Instagram
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म
प्रोफेशनल लाइफ पर नजर डालें तो सलमान लंबे वक्त से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. कुछ समय पहले ही इस फिल्म की शूटिंग खत्म हुई है. ये फिल्म 2026 में रिलीज होगी. हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक फाइनल रिलीज डेट सामने नहीं आई है. ये फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है. सलमान इसमें कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं, जो इस झड़प में शहीद हो गए थे.
ये भी पढ़ें-
सलमान खान की ‘किक 2’
अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म अभी पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज में है. सलमान के साथ इसमें चित्रांगदा सिंह, अभिलाष चौधरी जैसे सितारे भी नजर आने वाले हैं. इसके अलावा सलमान के खाते में एक और फिल्म है, जो कि साल 2014 में आई उनकी फिल्म ‘किक’ का सीक्वल ‘किक 2’ है. सलमान ने 7 दिसंबर को हुए ‘बिग बॉस’ के ग्रैंड फिनाले में इस सीक्वल को कंफर्म किया है. हालांकि, अभी इस फिल्म पर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.
Salman Khan Acting: खुद को अच्छा एक्टर नहीं मानते सलमान खान, बोले- लोग मुझपर हंस देते हैं…
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










