Entertainment: स्टेज पर इमोशनल हुए सलमान खान, धर्मेंद्र को पिता कहकर जताया प्यार – #iNA

कतर में हो रहे दबंग टूर के दौरान सलमान खान अचानक भावुक हो गए और स्टेज पर ही उन्होंने धर्मेंद्र को याद किया. उन्होंने एक्टर को अपना पिता बताते हुए कहा कि धरम जी हमेशा से उनके दिल के बहुत करीब रहे हैं.
सलमान ने बताया कि 90 के दशक में जब फिटनेस का चलन इतना बड़ा नहीं था, तब अभिनेता धर्मेंद्र ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा थे और उन्हें देखकर ही लोग जिम जाने और शरीर बनाने के लिए मोटिवेट होते थे.
सलमान ने फैंस से फिटनेस को लेकर बात करते हुए कहा कि उनके आने से पहले बॉलीवुड में एक ही सुपरस्टार थे जिनकी फिटनेस और स्टाइल का हर कोई दीवाना था और वह थे धर्मेंद्र, जिनसे वह आज भी बहुत कुछ सीखते हैं.
धर्मेंद्र के बारे में बात करते हुए सलमान काफी इमोशनल हो गए. उन्होंने कहा कि वो धर्मेंद्र से बहुत प्यार करते हैं और दिल से चाहते हैं कि वह हमेशा स्वस्थ रहें और जल्दी से वापस आएं क्योंकि उनके बिना इंडस्ट्री अधूरी लगती है.
सलमान ने बताया कि उनके फिटनेस जर्नी की शुरुआत ही धर्मेंद्र को देखकर हुई थी और धरम जी की मेहनत देखकर उन्हें हमेशा आगे बढ़ने का हौसला मिला, जो आज भी वही बना हुआ है. सलमान ने एक्टर को अपनी प्रेरणा बताई है.
कुछ दिन पहले धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई थी. हालांकि, एक्टर कुछ दिन तक मुंबई के अस्पताल में भी भर्ती थे, लेकिन अब उनकी हालत में सुधार है और वो घर जा चुके हैं. एक्टर का इलाज घर से चल रहा है.
स्टेज पर इमोशनल हुए सलमान खान, धर्मेंद्र को पिता कहकर जताया प्यार
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










