Entertainment: Salman Khan: सलमान खान के क्लोदिंग ब्रांड के लिए साथ आया परिवार, फोटोशूट में दिखा स्टाइलिस्ट अंदाज – #iNA

सलमान खान की फिल्मों के साथ-साथ उनका परिवार भी हमेशा सुर्खियों में छाया रहता है. सलमान हमेशा अपनी फिल्मों और अपने बिजनेस में अपने परिवार के लोगों को अक्सर शामिल करते हैं. हाल ही में सलमान खान ने अपने क्लोदिंग ब्रांड के लिए एक नया फोटोशूट करवाया है. इस फोटोशूट में सुपरस्टार के साथ उनके परिवार के लोग भी नजर आ रहे हैं, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नया पोस्ट शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की है. सलमान के अलावा इस फोटो शूट में सलमान के भाई सोहेल और उनका बेटा निर्वाण, भाई अरबाज और उनका बेटा अरहान, बहन अलवीरा और उनका बेटा अयान और बेटी अलिजेह भी नजर आ रहे हैं.

सलमान खान का क्लोदिंग ब्रांड

सलमान खान ने अपने परिवार के साथ ये फोटोशूट अपने क्लोदिंग ब्रांड के लिए करवाया है. इस फोटोशूट को शेयर करते हुए सुपरस्टार ने लिखा, ‘इससे फर्क नहीं पड़ता है कि हम कितने अलग हैं, हम एक दूसरे के साथ सही हैंय यह बात आपकी अलमारी भी कहती है. वहां सभी कपड़े एक साथ होते हैं. हमारे यहां हर तरह के कपड़े हैं.’ सलमान खान ने अपने पोस्ट में कई ब्रांड को टैग किया है.

स्टाइलिस्ट अंदाज में दिखा खान खानदान

सलमान का शेयर की गई तस्वीर को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं. खान खानदान के सभी बच्चे कूल अवतार में नजर आ रहे हैं. सभी का स्टाइलिस्ट अंदाज ये साबित कर रहा है कि सलमान के क्लोदिंग ब्रांड का कलेक्शन शानदार होने वाला है. फैन्स सलमान और उनके परिवार की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं. यूजर्स सलमान के लिए लिख रहे हैं कि वो हमेशा अपने परिवार को साथ लेकर चलते हैं. एक यूजर ने उन्हें फैमली मैन कहा तो एक यूजर ने लिखा, सलमान एक्टर होने के साथ-साथ एक बिजनेसमैन भी हैं.

Salman Khan: सलमान खान के क्लोदिंग ब्रांड के लिए साथ आया परिवार, फोटोशूट में दिखा स्टाइलिस्ट अंदाज

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button