Entertainment: Salman Khan: सलमान खान की वो फ्रेंचाइजी, जिसकी 3 फिल्मों से मेकर्स ने छाप डाले थे 700 करोड़ – #iNA

Salman Khan Movie: बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में दे चुके सलमान खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करती हैं. उनकी अब तक कई फिल्मों ने देश-दुनिया में छप्परफाड़ कमाई की है. सलमान की ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही हैं. वहीं दबंग फ्रेंचाइजी की फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर ऐसा ही धमाल मचाया था. ‘दबंग’ सीरीज की तीनों फिल्मों ने मिलकर वर्ल्डवाइड 700 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी.

ब्लॉकबस्टर निकली थी ‘दबंग’

सलमान खान की दबंग फ्रेंचाइजी की शुरुआत 15 साल पहले साल 2010 में हुई थी. बड़े पर्दे पर चुलबुल पांडे नामक पुलिस ऑफिसर का रोल करके सलमान खान छा गए थे. इसमें उनके अपोजिट सोनाक्षी सिन्हा नजर आई थीं. ये सोनाक्षी की बॉलीवुड में पहली फिल्म थी. पहली ही फिल्म में वो रज्जो का किरदार निभाकर फैंस का दिल जीतने में कामयाब हुई थीं. अभिनव कश्यप के डायरेक्शन में बनी फिल्म ने दुनियाभर में 215 करोड़ रुपये की कमाई की थी. जबकि इसका बजट सिर्फ 42 करोड़ रुपये था.

‘दबंग 2’ और ‘दबंग 3’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘दबंग’ की अपार सफलता के दो साल बाद ही मेकर्स इस ब्लॉबस्टर फिल्म का अगला पार्ट लेकर आ गए थे. ‘दबंग 2’ ने दिसंबर 2012 में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. ‘दबंग’ की तरह ही ‘दबंग 2’ को भी दर्शकों से बेहद प्यार मिला था. सलमान के छोटे भाई अरबाज ने इसका डायरेक्शन किया था. 84 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म दुनियाभर में 265 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब हुई थी.

अब बात करते हैं ‘दबंग’ फ्रेंचाइजी की साल 2019 में आई ‘दबंग 3’ की. इस फिल्म को लेकर भी अच्छा खासा बज बना था, लेकिन इसे ‘दबंग’ और ‘दबंग 2’ की तरह कामयाबी नहीं मिल पाई थी. हालांकि फिर भी इसने अच्छा कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया था. इसे 90 करोड़ के बजट में बनाया गया था और वर्ल्डवाइड इसने 218 करोड़ रुपये की कमाई की थी. तीनों पार्ट ने मिलकर 698 करोड़ रुपये बटोरे थे.

सलमान खान का वर्कफ्रंट

सलमान खान को पिछली बार मार्च 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘सिकंदर’ में देखा गया था, लेकिन फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी. अब सलमान फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर बिजी चल रहे हैं. इसमें अभिनेता एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे.

Salman Khan: सलमान खान की वो फ्रेंचाइजी, जिसकी 3 फिल्मों से मेकर्स ने छाप डाले थे 700 करोड़

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button