Entertainment: Salman Khan Top 4 Movies: सलमान खान की इन 4 फिल्मों ने कमाए 2500 करोड़ से ज्यादा, बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया था तहलका – #iNA

Salman Khan Highest Grossing Movies: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान को लेकर कहा जाता है कि उनकी फ्लॉप फिल्में भी आसानी से 100 करोड़ रुपये का कारोबार कर लेती हैं. सलमान का स्टारडम है ही ऐसा कि उनकी फ्लॉप फिल्मों को भी दर्शक काफी प्यार देते हैं. वैसे आज हम आपसे अभिनेता की फ्लॉप फिल्में नहीं, बल्कि उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को लेकर बात करने वाले हैं. आज हम आपको उनकी चार ऐसी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने मिलकर करीब 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की तगड़ी कमाई कर डाली थी.
बजरंगी भाईजान
‘बजरंगी भाईजान’ सलमान खान के 37 साल के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. दस साल पहले साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म में सलमान के काम को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इसमें करीना कपूर खान भी लीड रोल में थीं. 90 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस पिक्चर ने दुनियाभर से 922 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी.
सुल्तान
बजरंगी भाईजान जहां 2015 में आई थी तो वहीं ‘सुल्तान’ ने साल 2016 में दस्तक दी थी. सुल्तान ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी हासिल की थी. ये उनके करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है. इसमें सलमान के अपोजिट एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अहम रोल निभाया था. 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने 607 करोड़ दुनियाभर से कमाए थे.
टाइगर जिंदा है
सलमान की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का नाम ‘टाइगर जिंदा है’ है. ये पिक्चर आठ साल पहले साल 2017 में रिलीज हुई थी. इसमें सलमान खान के अपोजिट लेडी सुपरस्टार कटरीना कैफ लीड रोल में नजर आई थीं. इसका डायरेक्शन किया था अली अब्बास जफर ने और प्रोड्यूसर थे आदित्य चोपड़ा. मेकर्स ने इसे 210 करोड़ रुपये के बजट में बनाया था. वहीं फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 558 करोड़ रुपये हुई थी.
टाइगर 3
सलमान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में साल 2023 की फिल्म ‘टाइगर 3’ चौथे नंबर पर मौजूद है. इसमें भी सलमान के अपोजिट कटरीना ने लीड रोल प्ले किया था. इसका डायरेक्शन मनीष शर्मा ने किया था. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 283 करोड़ रुपये कमाए थे. जबकि इसका दुनियाभर में कलेक्शन 464 करोड़ रुपये हुआ था.
Salman Khan Top 4 Movies: सलमान खान की इन 4 फिल्मों ने कमाए 2500 करोड़ से ज्यादा, बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया था तहलका
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










