Entertainment: Salman Khan: किस्मत में था स्टार बनना… सलमान खान को लेकर किसने कही ये बात? – #iNA

Salman Khan First Movie: जब भी सलमान खान की बात होती है तो मन में उनकी एक हीरो वाली इमेज खुद ही बन जाती है. फिल्म में उनका हीरो बनना जाहिर है, क्योंकि उनकी पर्सनैलिटी, स्वैग और एक्टिंग स्किल्स हैं ही इतने गजब के. लेकिन सलमान खान शुरू से ही ऐसे नहीं थे और न ही उन्हें शुरू में हीरो वाला रोल मिला था. बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री जब कदम रखा, तो वो हीरो नहीं, बल्कि साइड रोल निभाते हुए नजर आए थे.

सलमान खान ने साल 1988 की फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा. फिल्म के डायरेक्टर जेके बिहारी ने सलमान को लीड नहीं, बल्कि साइड रोल दिया था. इस फिल्म में सलमान ने रेखा और फारुख शेख के साथ काम किया था. हाल ही में इस फिल्म के डायरेक्टर जेके बिहारी ने बताया कि कैसे इस फिल्म से सलमान का स्टार बनना तय था.

सलमान खान की पहली फिल्म

न्यूज 9 से बातचीत करते हुए जेके बिहारी ने ‘बीवी हो तो ऐसी’ के सेट पर सलमान को लेकर बात की. उन्होंने कहा, “हमने उससे परफॉर्मेंस निकलवाई, क्योंकि वो ट्रेंड एक्टर नहीं थे. लेकिन मुझे रोल के लिए उससे जो चाहिए था, वो मिल गया था. इसमें थोड़ा समय लगा लेकिन सलमान ने अच्छा काम किया. वो सेट पर बात मानते थे. मैंने उन्हें तीन फिल्मों के लिए खास तौर पर अपने साथ रखा था. मुझे पता चला कि वो राजश्री प्रोडक्शंस की एक फिल्म के लिए कोशिश कर रहे थे.”

यह भी पढ़ें – वो ऑनस्क्रीन नाम, जिसने सलमान खान को घर-घर में दिलाई पहचान, ये रहे यादगार किरदार

जेके बिहारी ने क्या कहा?

डायरेक्टर ने आगे बताया, “सलमान की राजश्री प्रोडक्शंस के साथ पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ बड़ी हिट हुई. इसके बाद सलमान को एहसास हुआ होगा कि उन्हें अब लीड रोल के लिए काम करना चाहिए. जब वो उस फिल्म के लिए फाइनल हो गए, तो उन्होंने सलमान से पूछा कि क्या तुमने किसी और के साथ कोई दूसरी फिल्म साइन की है. सलमान ने उन्हें मेरे साथ अपनी डील के बारे में बताया. वो मेरे NOC के साथ उनके साथ काम कर सकते थे. राजश्री के लोग हमारे एक सेट पर आए थे ताकि मुझे मना सकें कि मैं सलमान को उनकी फिल्म करने दूं.”

“किस्मत में था स्टार बनना”

जेके बिहारी कहते हैं, “मुझे आपको बताना होगा कि उस समय सलमान बहुत मासूम थे. जब राजश्री प्रोडक्शंस उन्हें साइन करने को लेकर श्योर नहीं थे, तो वो अपने दोस्तों को उस रोल के लिए रिकमेंड करते थे. उन्होंने सूरज बड़जात्या से मिलने के लिए कई लड़कों को भेजा था. जब मैं दूसरी फिल्मों के लिए नए चेहरों के बारे में सोच रहा था, तो उन्होंने कुछ लड़कों को सेट पर मुझसे मिलने भी भेजा. मुझे लगता है कि सलमान की मासूमियत ही थी, जिसकी वजह से सूरज बड़जात्या ने उन्हें उस रोल के लिए चुना. स्टार बनना उनकी किस्मत में था.”

यह भी पढ़ें – वॉन्टेड में आयशा टाकिया नहीं, बल्कि इस एक्ट्रेस संग रोमांस करना चाहते थे सलमान खान

‘बीवी हो तो ऐसी’ के डायरेक्टर ने बताया, “एक बार सलमान मुझसे मिलने महबूब स्टूडियो आए और उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें राजश्री प्रोडक्शंस से हीरो के तौर पर ब्रेक मिल रहा है. दिक्कत ये थी कि वे अपनी फिल्म मेरी फिल्म से पहले रिलीज करना चाहते थे. लेकिन मैंने उनसे साफ कह दिया कि मेरी फिल्म तैयार है और वो पहले रिलीज होगी. फिर सलमान मेरे पास एक एग्रीमेंट, एक NOC लेकर आए. मैंने उसे फाड़ दिया और उससे कहा कि वो जिस भी फिल्म में चाहे, काम करने के लिए आजाद हैं.

सलमान खान के साथ रिश्ता

जेके बिहारी ने आगे बताया कि उनके बेटे सुमित ने सलमान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में सारा VFX का काम किया है. साथ ही, सलमान उनके बेटे को बहुत पसंद करते हैं, क्योंकि वो उसे बचपन से जानते हैं. उनका बेटा सलमान के साथ एक फिल्म डायरेक्ट करना चाहता है. इसके लिए वो सलमान के पास कहानी और कुछ गाने के ट्रैक सुनाने गया था, जो उन्हें पसंद भी आया.

इनपुट – भारती दुबे

Salman Khan: किस्मत में था स्टार बनना… सलमान खान को लेकर किसने कही ये बात?

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button