Entertainment: Salman Khan: ‘बैटल ऑफ गलवान’ के बाद इस डायरेक्टर के साथ काम करेंगे सलमान खान? मिल गया बड़ा हिंट – #iNA

Salman Khan Mahesh Narayanan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में और टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में बिजी चल रहे हैं. इसी बीच अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्टर मशहूर फिल्ममेकर महेश नारायणन के साथ फिल्म कर सकते हैं. पहले खबरें आई थीं कि सलमान, महेश के साथ फिल्म करने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन अब सलमान ने सोशल मीडिया पर ऐसा हिंट दिया है, जिससे इन खबरों को और तूल मिल रहा है.
सलमान खान ने हाल ही में महेश नारायणन की अपकमिंग फिल्म ‘पैट्रियट’ के टीजर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसमें अहम रोल में साउथ सिनेमा के दो बड़े स्टार्स मोहनलाल और ममूटी नजर आने वाले हैं. वहीं इसका डायरेक्शन महेश ही करेंगे.
सलमान बोले- बहुत एक्साइटेड हूं
सलमान ने पैट्रियट का न सिर्फ टीजर शेयर किया है, बल्कि उन्होंने महेश नारायणन, ममूटी और मोहनलाल को भी टैग किया है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर टीजर का लिंक शेयर करते हुए लिखा, ‘भारतीय सिनेमा के बिग एम को एक साथ पेश करते हुए पैट्रियट का टाइटल टीजर शेयर करके बहुत एक्साइटेड हूं.”
फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
सलमान की इस पोस्ट पर फैंस के भी जमकर रिएक्शन आ रहे हैं. एक यूजर ने एक्स पर लिखा, ”लेटेस्ट: मेगास्टार सलमान खान ‘पैट्रियट’ का प्रमोशन कर रहे हैं…ऐसा लग रहा है कि बैटल ऑफ गलवान के बाद भाई के साथ महेश नारायणन की अगली फिल्म तय हो गई है.” एक ने लिखा, ”महेश नारायणन की पैट्रियट फिल्म के लिए मेगास्टार सलमान खान की इंस्टाग्राम स्टोरी, जिसमें ममूटी, मोहनलाल और नयनतारा लीड रोल में हैं. सलमान, महेश नारायण लोडिंग?” एक अन्य ने लिखा, ”लगता है भाई महेश नारायणन की अगली फिल्म कर रहे हैं. अरे वाह.”
Latest: Megastar Salman Khan is promoting #Patriot .. Looks like Mahesh Narayan’s next with Bhai is locked after #BattleOfGalwan
![]()
#SalmanKhan pic.twitter.com/1Pq6JsYn4w
— Er.Sohail (@BeingSohail__) October 2, 2025
रिपोर्ट्स की माने तो सलमान और महेश के बीच एक फिल्म को लेकर लंबे वक्त से बातचीत चल रही है. हालांकि अभी कोई भी फाइनल नतीजे पर नहीं पहुंचा है. सलमान ने फिल्म की पूरी कहानी अभी नहीं सुनी है. पूरी कहानी सुनने के बाद ही वो कोई फैसला लेंगे. अगर सब कुछ सही रहा तो सलमान और महेश बैटल ऑफ गलवान के बाद अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं.
Salman Khan: ‘बैटल ऑफ गलवान’ के बाद इस डायरेक्टर के साथ काम करेंगे सलमान खान? मिल गया बड़ा हिंट
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,













