Entertainment: Salman Madhuri Film: सलमान खान-माधुरी दीक्षित की वो फिल्म, जिसने बजट से 21 गुना ज्यादा पैसे छापे – #iNA

Salman Khan Madhuri Dixit Film: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और माधुरी दीक्षित दोनों ही हिंदी सिनेमा के सबसे कामयाब कलाकारों में शामिल हैं. सलमान जहां 80 के दशक से लेकर अब तक बॉलीवुड के सबसे फेमस एक्टर्स में से एक हैं, तो वहीं माधुरी अपने दौर की सबसे कामयाब अदाकारा रहीं. दोनों ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया और दोनों बड़े पर्दे पर साथ भी नजर आए. ये जोड़ी फैंस की पसंदीदा रही है. इनकी एक फिल्म ने तो अपने बजट से 21 गुना ज्यादा पैसे छापकर बॉक्स ऑफिस हिला दिया था.
माधुरी दीक्षित और सलमान खान दोनों ने ही अपना करियर 80 के दशक में शुरू किया था. माधुरी की पहली फिल्म ‘अबोध’ (1984) थी. वहीं सलमान की पहली फिल्म बतौर लीड एक्टर ‘मैंने प्यार किया’ (1989) थी. 90 के दशक में दोनों ने पहली बार साथ काम किया था. तब उन्होंने एक फिल्म के जरिए हर किसी का दिल जीत लिया था. ये पिक्चर सालों बाद भी हर किसी की फेवरेट है.
31 साल पहले आई थी फिल्म
सलमान खान और माधुरी दीक्षित को पहली बार बड़े पर्दे पर साथ में साल 1991 की फिल्म ‘साजन’ में देखा गया था. इसमें लीड रोल में संजय दत्त भी थे. इसके बाद सलमान और माधुरी ने साथ में हम आपके हैं कौन में काम किया था. ये पिक्चर 31 साल पहले 5 अगस्त 1994 को रिलीज हुई थी.
मशहूर सितारों से सजी थी फिल्म
हम आपके हैं कौन का डायरेक्शन सूरज बड़जात्या ने किया था. इसमें सलमान ने प्रेम और माधुरी ने निशा चौधरी नाम का किरदार निभाया था. दोनों की लव स्टोरी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इस पिक्चर में मोहनीश बहल, अनुपम खेर, रीमा लागू, रेणुका शहाणे, आलोक नाथ और बिंदू जैसे मशहूर कलाकार भी थे.
बजट से 21 गुना ज्यादा छापे
मेकर्स ने हम आपके हैं कौन को 6 करोड़ रुपये के बजट में बनाया था. जबकि इसकी कमाई बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ हुई थी. Sacknilk की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान और माधुरी की फिल्म ने अपने बजट से 12 गुना ज्यादा 72.48 करोड़ रुपये की कमाई की थी. जबकि दुनियाभर में 128 करोड़ रुपये (बजट से 21 गुना ज्यादा) का कारोबार किया था.
Salman Madhuri Film: सलमान खान-माधुरी दीक्षित की वो फिल्म, जिसने बजट से 21 गुना ज्यादा पैसे छापे
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










