Entertainment: Samay Raina Show: विवादों के बाद समय रैना की वापसी, लौट रहा है इंडियाज गॉट लेटेंट – #iNA

फेमस स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है. उनके शो India’s Got Latent को लोगों का काफी प्यार मिला था, लेकिन कानूनी पचड़े में पड़ने की वजह से उनका शो बंद करना पड़ा.
हालांकि, अब समय रैना ने इंडियाज गॉट लेटेंट के दूसरे सीजन की तैयारी का हिंट दे दिया है, जिसके बाद से फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है. लेकिन, सो का दूसरा सीजन कब तक आएगा इसका पता अभी नहीं चला है.
दिल्ली में समय रैना ने एक लाइव शो किया, इस दौरान उन्होंने उस वक्त को भी याद किया जब उनका शो विवादों में घिर गया था. समय ने बताया कि उस दौरान उन्हें काफी मेंटली प्रेशर का सामना करना पड़ा था.
विवादों में घिरे होने के बाद उन्होंने उस समय में अपनी मानसिक स्थिति पर खुलकर बात की. साथ ही उन्होंने इंडिया में कॉमेडियंस के सामने काफी आने वाली परेशानियों के बारे में भी बात की है.
लेकिन, अपने पुरानी चीजों के बारे में बात करते हुए समय रैना ने जब अपने शो के दूसरे सीजन के बारे में बात की, तो लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई. उन्होंने कहा, शो तो मैं वापस लाऊंगा.
इंडियाज गॉट लेटेंट के एक एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया, आशीष चंचलानी और अपूर्वा मखीजा शामिल हुए थे, उस दौरान एक आपत्तिजनक सवाल से बवाल शुरू हुआ था. जिसके बाद शो पर एफआईआर हो गया था.
Samay Raina Show: विवादों के बाद समय रैना की वापसी, लौट रहा है इंडियाज गॉट लेटेंट
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










