Entertainment: Sanjay Leela Bhansali ने केतन मेहता संग मिलाया हाथ, ‘जय सोमनाथ’ का फर्स्ट लुक रिलीज – #iNA

Sanjay Leela Bhansali and Ketan Mehta Jai Somnath: हिंदी सिनेमा के दो बड़े दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली और केतन मेहता एक नए प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे हैं. दोनों फिल्ममेकर ने अपकमिंग फिल्म ‘जय सोमनाथ’ के लिए हाथ मिलाया है. ये एक ऐतिहासिक प्रोजेक्ट है, जिसका मकसद भारतीय सभ्यता के एक अहम हिस्से को बड़े पर्दे पर लाना है. संजय लीला भंसाली और केतन मेहता ने ‘जय सोमनाथ’ की अनाउंसमेंट करते हुए इसकी पहली झलक भी दिखाई है. फिल्म के अनाउंसमेंट टीजर के साथ रिलीज को लेकर भी अहम जानकारी मिल गई है.
संजय लीला भंसाली के नए प्रोजेक्ट ‘जय सोमनाथ’ को केतन मेहता डायरेक्ट करेंगे. ये फिल्म 1025 से 1026 CE के आसपास की घटनाओं को दिखाएगी, जब महमूद गजनवी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर पर हमला किया था और उसे लूटा था. दोनों दिग्गज फिल्ममेकरों के बीच ये कोलैबरेशन खूब सुर्खियां बटोर रहा है. फिल्म के टाइटल से पता चलता है कि फिल्म की कहानी सोमनाथ मंदिर से जुड़ी होगी.
जय सोमनाथ की अनाउंसमेंट
मेकर्स ने महाशिवरात्रि के मौके पर अपने सोशल मीडिया पर एक टीजर शेयर कर ‘जय सोमनाथ’ की अनाउंसमेंट की, जिसने फैंस के चेहरे पर खुशी ला दी है. फिल्म के फर्स्ट टीजर के साथ कैप्शन में लिखा, “मंदिर तोड़ा जा सकता है, लेकिन आस्था नहीं. संजय लीला भंसाली पेश करते हैं – ‘जय सोमनाथ’. डायरेक्ट करेंगे केतन मेहता. 2027 में सिनेमाघरों में.”
यह भी पढ़ें – 20 सालों तक विशाल भारद्वाज ने क्यों नहीं किया नाना पाटेकर संग काम? ओ रोमियो के डायरेक्टर ने बताई वजह
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें – अक्षय कुमार से चिरंजीवी तक, भगवान शिव का किरदार निभा चुके हैं ये एक्टर
पहला और बड़ा कोलैबरेशन
केतन मेहता और संजय लीला भंसाली के बीच ये कोलैबरेशन अपने आप में बेहद खास और बड़ा है, जो सिनेमा को एक नई दिशा देगा. 2027 में रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर अभी से उम्मीदें बढ़ने लगी हैं. हालांकि, कास्ट और स्टोरीलाइन के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है. ‘जय सोमनाथ’ फिल्म का निर्माण भंसाली प्रोडक्शंस और माया मूवीज (केतन मेहता की प्रोडक्शन कंपनी) के बैनर तले किया जाएगा. वहीं, इस फिल्म के डायरेक्शन के साथ ही केतन मेहता इसके लेखन की भी कमान संभाल रहे हैं. फिल्म 2027 में रिलीज होगी, लेकिन मेकर्स ने अभी डेट रिवील नहीं की है.
Sanjay Leela Bhansali ने केतन मेहता संग मिलाया हाथ, ‘जय सोमनाथ’ का फर्स्ट लुक रिलीज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









