Entertainment: Satish Shah Death Reason: किडनी फेलियर नहीं, इस वजह से चली गई सतीश शाह की जान, ‘बेटे’ ने बताया सच – #iNA

Satish Shah Death Reason: बॉलीवुड और टीवी जगत के मशहूर अभिनेता सतीश शाह ने हाल ही में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. सतीश शाह ने छोटे पर्दे के साथ-साथ बड़े पर्दे पर भी अपनी पहचान बनाई थी. वो अपनी जबरदस्त कॉमेडी और कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते थे. उनका 74 साल की उम्र में 25 अक्टूबर को निधन हो गया था. शुरुआती रिपोर्ट्स में बताया गया था कि एक्टर का निधन किडनी फेल होने के चलते हुआ, लेकिन अब उनकी मौत की असली वजह सामने आई है.
सतीश शाह किडनी संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे. बताया जा रहा है कि दिवंगत अभिनेता ने हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट कराया था. पहले उनके निधन का कारण किडनी फेलियर बताया गया. लेकिन, अब सतीश के ऑन स्क्रीन बेटे राजेश कुमार ने सतीश की मौत की असली वजह का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि सतीश शाह को दिल का दौरा पड़ा था.
सतीश शाह की मौत की असली वजह
राजेश कुमार, सतीश शाह के बेहद करीब थे. वो अपने ऑन स्क्रीन पिता के निधन से बुरी तरह टूट गए हैं. उन्होंने एक न्यूज वेबसाइट से सतीश के बारे में बात करते हुए बताया, “मैं आपको बता नहीं सकता कि पिछले 24-25 घंटे कितने भावुक रहे हैं. इसे बयां करना भी बहुत मुश्किल है. लेकिन, मैं सतीश जी के निधन के बारे में कुछ बातें स्पष्ट करना चाहता हूं. उन्हें किडनी की समस्या थी, लेकिन असल में उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ.”
सतीश शाह और राजेश कुमार
लंच करते वक्त आया हार्ट अटैक
राजेश कुमार ने आगे बताया कि सतीश शाह को लंच करते वक्त दौरा पड़ा था. उन्होंने आगे कहा, ”वो घर पर लंच कर रहे थे और तभी उनका निधन हो गया. मैं ये स्पष्ट करना चाहता था, क्योंकि कुछ रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि ये किडनी की समस्या थी, लेकिन इसका पहले ही इलाज हो चुका था और ये बीमारी कंट्रोल में थी. अचानक हार्ट अटैक के कारण उनकी मृत्यु हो गई.”
मैनेजर ने किया था ये खुलासा
इससे पहले सतीश शाह के मैनेजर रमेश कडातला ने बताया था कि सतीश लंच करते वक्त घर पर बेहोश होकर गिर पड़े थे. करीब आधे घंटे बाद घर पर एम्बुलेंस आई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उन्हें डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया था.
Satish Shah Death Reason: किडनी फेलियर नहीं, इस वजह से चली गई सतीश शाह की जान, ‘बेटे’ ने बताया सच
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










