Entertainment: ‘स्कैम 2010’-‘गुल्लक’ से ‘महारानी 4’ तक… सोनी लिव पर आएगा थ्रिलर, रोमांस और एक्शन का सैलाब, हो जाइए तैयार! – #iNA

इस वक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर लोगों का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ गया है. इसी बीच सोनी लिव भी अपना लेवल ऊपर करती नजर आ रही हैं. दरअसल, 2025 में सोनी लिव कई ओरिजिनल, ब्लॉकबस्टर अनस्क्रिप्टेड शो लेकर आ रहा है.
कमाल की बात ये है कि इसमें केवल फिल्म, वेब सीरीज ही नहीं बल्कि स्पोर्ट्स इवेंट की एक दमदार सीरीज देखने को मिलेगी. साथ ही दिलचस्प पॉलिटिकल ड्रामा, कहानियों और रोमांचक थ्रिलर के साथ नया शो सभी के लिए कुछ न कुछ लेकर आया है.
इनमें अपकमिंग हिंदी ओरिजिनल की बात करें, तो ‘रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’ का नाम शामिल है, जो कि असल घटनाओं पर बनी हुई है. इसमें मानव कौल, मोहम्मद जीशान अय्यूब नजर आने वाले हैं, जो दो ऐसे शख्स की कहानी दिखाएंगे, जिन्होंने कश्मीर का पहला प्रोफेशनल फुटबॉल क्लब बनाया था.
‘अनदेखी 4’ भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है. आशीष आर शुक्ला की डायरेक्शन में बनी ये क्राइम थ्रिलर काफी कमाल की होने वाली है. क्राइम और सत्ता संघर्ष की गहराई में उतरती इस कहानी को पहले भी लोगों ने काफी पसंद किया है.
‘स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा’ भी सोनी लिव पर जल्द ही दस्तक देने वाली है. इसका डायरेक्शन हंसल मेहता ने किया है. इस सीरीज का पहला पार्ट भी लोगों को काफी पसंद आया था. ये सबसे चर्चित फ्रैंचाइजी का अगला पार्ट है, जो कि देश की सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल बिजनेस स्टोरीज में से होगी.
द वायरल फीवर की फेमस वेब सीरीज ‘गुल्लक’ का भी पांचवां पार्ट आने वाला है, जिसमें हंसी-मजाक के साथ पारिवारिक कहानी भी दिखाई गई है. गुल्लक 5 को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट भी है.
‘समर ऑफ 76’ का डायरेक्शन सुधीर मिश्रा ने की है, सोनी लिव की ये सीरीज इंडिपेंडेंस के बाद के इमरजेंसी के दौरान की पृष्ठभूमि पर बेस्ड है. इस शो में विशाल वशिष्ठ और ईशा तलवार लीड रोल में नजर आने वाले हैं.
पुनीत प्रकाश की डायरेक्शन में बनी ‘महारानी 4’ जल्द सोनी लिव पर आने वाली है. इस मनोरंजक राजनीतिक कहानी में हुमा कुरैशी रानी भारती के तौर पर वापसी कर रही हैं. श्वेता बसु प्रसाद, अमित सियाल, विनीत कुमार, कनी कुश्रुती जैसे कलाकार शामिल हैं.
ऐतिहासिक नाटक ‘फ्रीडम एट मिडनाइट 2’ को लेकर भी काफी चर्चा है, जो कि डोमिनिक लापिएर और लैरी की बुक पर बेस्ड है. ये कहानी भारत की आजादी से जुड़ी और भी अनकही कहानियों को उजागर करती है.
सोनी लिव पेश करने जा रहा है सामाजिक अपेक्षाओं से परखी गई एक आधुनिक प्रेम कहानी, ‘सिविल लाइंस’. निपुण धर्माधिकारी की डायरेक्शन में बनी ये सीरीज सिंपल और कमाल की होने वाली है, जिसमें वरुण शर्मा, शिवानी रघुवंशी, अनुराग कश्यप जैसे एक्टर शामिल हैं.
साहिल संघा की डायरेक्शन में बनी ‘डायनेस्टी-मोह निष्ठा सत्ता’ भी दस्तक देने वाली है. ये एक राजनीतिक ड्रामा होने वाला है, जिसमें रवीना टंडन, रोनित रॉय, प्रकाश बेलावाड़ी, तलत अजीज, जेन शॉ, गुरफतेह पीरजादा जैसे कलाकार शामिल हैं.
‘स्कैम 2010’-‘गुल्लक’ से ‘महारानी 4’ तक… सोनी लिव पर आएगा थ्रिलर, रोमांस और एक्शन का सैलाब, हो जाइए तैयार!
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










