Entertainment: शाहरुख मुझसे नाखुश थे… किस बात पर आमिर खान ने कहा ऐसा? सुपरस्टार संग बॉन्डिंग पर की बात – #iNA

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. इस फिल्म को विदेशों में भी पसंद किया जा रहा है. फिल्म की खास बात ये है कि ये आमिर की 18 साल पहले आई मूवी तारे जमीन पर का रीमेक है. एक्टर फिल्म की सक्सेस से खुश हैं. उन्होंने इस फिल्म के प्रमोशन में भी कोई कमी नहीं छोड़ी थी. अब हालिया इंटरव्यू में आमिर खान ने सितारे जमीन पर समेत कई मुद्दों पर बातें की हैं. उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान संग अपनी बॉन्डिंग के बारे में भी खुलकर बातें की हैं.
शाहरुख संग दोस्ती पर क्या बोले आमिर खान?
शाहरुख, सलमान और आमिर खान के बीच खास बॉन्डिंग है. तीनों ने लगभग एक समय पर ही डेब्यू किया था और सक्सेस भी तीनों को एक समय पर ही मिली. ऐसे में तीनों कलाकारों के बीच कभी प्रतिस्पर्धा तो कभी तनाव का माहौल भी देखने को मिला है. भले ही मौजूदा समय में आमिर और शाहरुख के बीच में टर्म्स अच्छे हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था जब दोनों के बीच सबकुछ इतना ठीक नहीं था. अब आमिर ने इस बारे में खुलासा किया है और बताया है कि शाहरुख और उनके बीच क्या हुआ था.
View this post on Instagram
आमिर ने कहा- एक्चुअली एक समय ऐसा था जब शाहरुख और मैं एक-दूसरे के लिए काफी कुछ बोल रहे थे. शायद वो मुझसे नाखुश थे. लेकिन मैं दूसरों के बारे में ज्यादा बातें इंटरव्यू में नहीं करता हूं इसलिए छोड़िए इस बात को जाने दीजिए. शाहरुख खान मेरा अच्छा दोस्त है. जब हमारा करियर शुरू हुआ था उस दौरान हमारे बीच में कॉम्पिटिशन था. लेकिन 10-15 साल के बाद ये दूर हो गया. जहां तक मैं अपने बारे में कहूं तो मेरी तरफ से दूर हो गया. और मुझे लगता है कि उनकी तरफ से भी दूर हो गया होगा. वो बचकाना स्वभाव था.
शाहरुख भी मेरा मजाक उड़ाते हैं…
आमिर खान ने इस दौरान ये भी कहा कि शाहरुख भी उनका मजाक उड़ाने से पीछे नहीं रहते हैं. उन्होंने कहा- ‘हर साल जब अवॉर्ड फंक्शन होता है तो शाहरुख अक्सर मेरा मजाक उड़ाते रहते हैं. मैं तो जाता नहीं हूं. तो हर साल वो मुझपर मजाक करते हैं. तो मैं भी ऐसा मीडिया के सामने कर देता हूं.’ शाहरुख की सितारे जमीन पर फिल्म की बात करें तो इस फिल्म का कलेक्शन अच्छा जा रहा है. भारत में इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.
शाहरुख मुझसे नाखुश थे… किस बात पर आमिर खान ने कहा ऐसा? सुपरस्टार संग बॉन्डिंग पर की बात
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










