Entertainment: Shahid Kapoor Biggest Opener: कैसे शाहिद की सबसे बड़ी ओपनर बनेगी ‘ओ रोमियो’? अभी ये फिल्म है नंबर-1 – #iNA

Shahid Kapoor Biggest Opener: बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार शाहिद कपूर को अपनी फिल्म ‘ओ रोमियो’ से काफी उम्मीदें हैं. 13 फरवरी को रिलीज होने जा रही इस पिक्चर के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं. टीजर के बाद इसके ट्रेलर को भी दर्शकों ने काफी प्यार दिया था. उम्मीद है कि ये एक्शन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करेगी. लेकिन, क्या आप ये जानते हैं कि अगर इसे शाहिद के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनना है तो बॉक्स ऑफिस पर कितने नोट बटोरने होंगे?
दर्शकों के लिए इस वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए ओ रोमियो सिनाघरों में आ रही है. विशाल भारद्वाज ने इस पिक्चर का डायरेक्शन किया है. शाहिद कपूर और विशाल इससे पहले तीन फिल्मों कमीने, हैदर और रंगून के लिए साथ काम कर चुके हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की पहले दिन कितनी कमाई होती है ये तो वक्त ही बताएगा. लेकिन, आप यहां पर ये जरूर जान सकते हैं कि ओ रोमियो को शाहिद की सबड़े बड़ी ओपनर बनने के लिए किस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ना होगा?
शाहिद कपूर की सबड़े बड़ी ओपनर
अभिनेता पंकज कपूर और अभिनेत्री नीलिमा अजीम के बेटे शाहिद कपूर हिंदी सिनेमा में बतौर एक्टर 23 सालों से काम कर रहे हैं. उनका बॉलीवुड में डेब्यू साल 2003 की फिल्म ‘इश्क विश्क’ से हुआथा. शाहिद ने अपनी पहचान विवाह, हैदर, कबीर सिंह, पद्मावत, आर. राजकुमार, जब वी मेट और तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया जैसी फिल्मों से बनाई है.
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड नहीं बना रहा अच्छी फिल्में ओ रोमियो की रिलीज से पहले ये क्या बोल गए शाहिद कपूर?
शाहिद कपूर की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का नाम है ‘कबीर सिंह’. इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने दुनियाभर में 377 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. जबकि पहले दिन भारत में इसने 20.21 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं अभिनेता की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर है ‘पद्मावत’. 2018 की इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 19 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी. तो अगर ‘ओ रोमियो’ को शाहिद की सबसे बड़ी फिल्म बनना है तो कबीर सिंह का रिकॉर्ड तोड़ना होगा.
सितारों से भरी है ‘ओ रोमियो’
रिपोर्ट्स के मुताबिक ओ रोमियो को बनाने में करीब 150 करोड़ रुपये खर्च हुए है और इसके लिए शाहिद ने 45 करोड़ रुपये फीस ली है. फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, विक्रांत मैसी और दिशा पाटनी जैसे कलाकार भी हैं.
Shahid Kapoor Biggest Opener: कैसे शाहिद की सबसे बड़ी ओपनर बनेगी ‘ओ रोमियो’? अभी ये फिल्म है नंबर-1
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








