Entertainment: Shahid Kapoor O Romeo: 22 साल में 19 FLOP, शाहिद कपूर क्या ‘ओ रोमियो’ से दोहरा पाएंगे कबीर सिंह वाला जादू? – #iNA

Shahid Kapoor O Romeo: बॉलीवुड में स्टारडम जितनी तेजी से सिर चढ़कर बोलता है, उतनी ही तेजी से फिसल भी सकता है. शाहिद कपूर इसका सबसे दिलचस्प एग्जांपल रहे हैं. चॉकलेटी हीरो से लेकर इंटेंस लवर और एंग्री यंग मैन तक, उन्होंने अपने करियर में कई रंग दिखाए. लेकिन, आंकड़ों पर नजर डालें तो तस्वीर थोड़ी चौंकाने वाली है, करीब 22 साल के करियर में उनकी 19 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई हैं. ऐसे में अब सबकी निगाहें उनकी आने वाली फिल्म ‘ओ रोमियो’ पर टिक गई हैं.

साल 2003 में ‘इश्क विश्क’ से धमाकेदार डेब्यू करने वाले शाहिद कपूर को शुरुआत में रोमांटिक हीरो की पहचान मिली थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुई थी. डेब्यू फिल्म के बाद से शाहिद की लगातार पांच फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. साल 2006 में आई फिल्म ’36 चाइना टाउन’ ने बाकियों के मुकाबले अच्छी कमाई की और सेमी हिट की कैटेगरी में आ गई. इसी फिल्म के बाद से शाहिद अमृता राव के साथ फिल्म ‘विवाह’ में दिखे और लोगों ने इस फिल्म को बहुत पसंद किया था.

जब वी मेट को किया पसंद

विवाह फिल्म के अगले ही साल शाहिद फिल्म ‘जब वी मेट’ दिखे, जिसने उन्हें स्टार बना दिया. फिल्म में शाहिद के साथ करीना कपूर शामिल थीं, इस फिल्म को लोग आज भी खूब पसंद करते हैं. लेकिन इसके बाद फिर से उनका करियर का ग्राफ लगातार ऊपर-नीचे होता रहा. ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग को खूब सराहना मिली, मगर बॉक्स ऑफिस पर स्थिरता नहीं आ सकी. कई बड़े बजट और अलग-अलग जॉनर की फिल्में उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं.

2019 में दी ब्लॉकबस्टर

फिर साल 2018 में शाहिद की फिल्म ‘पद्मावत’ रिलीज हुई, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई, लेकिन ये एक्टर की सोलो फिल्म नहीं थी, इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शामिल थे. लेकिन, साल 2019 में जब फिल्म ‘कबीर सिंह’ में शाहिद को देखा गया, तो लोगों ने उनकी खूब तारीफ की थी. इस फिल्म ने न सिर्फ शाहिद के करियर को नई ऊंचाई दी, बल्कि उन्हें 300 करोड़ क्लब का स्टार बना दिया. उनका इंटेंस, ग्रे शेड्स वाला किरदार दर्शकों के दिल में उतर गया. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की.

Shahid Kapoor Jab We Met (1)

‘ओ रोमियो’ से उम्मीदें

फिल्म में शाहिद कपूर के साथ कियारा आडवाणी शामिल थीं. हालांकि, कबीर सिंह के बाद रिलीज हुई फिल्मों से वह उसी स्तर की सफलता दोबारा हासिल नहीं कर पाए. ओटीटी पर उन्होंने जरूर अपनी पकड़ मजबूत की, लेकिन बड़े पर्दे पर फिर से धमाका करना बाकी है. अब ‘ओ रोमियो’ से उम्मीदें इसलिए भी ज्यादा हैं क्योंकि इसे एक रोमांटिक-ड्रामा के साथ-साथ इमोशनल ट्विस्ट वाली कहानी बताया जा रहा है. साथ ही साथ फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन शामिल होने वाले हैं.

कब रिलीज होगी फिल्म?

अब बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर जल्द ही अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओ रोमियो’ के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाले हैं, फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से लोगों को इस फिल्म से काफी उम्मीद हैं. विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी, दिशा पाटनी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, विक्रांत मैसी, अविनाश तिवारी जैसे कमाल के एक्टर्स शामिल हैं. 13 फरवरी को ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

Shahid Kapoor O Romeo: 22 साल में 19 FLOP, शाहिद कपूर क्या ‘ओ रोमियो’ से दोहरा पाएंगे कबीर सिंह वाला जादू?


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News