Entertainment: Shahrukh khan: 77वें गणतंत्र दिवस पर शाहरुख खान ने दी देशवासियों को बधाई, एक्स पर किया खास पोस्ट – #iNA

आज पूरा देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस खास मौके पर बॉलीवुड के सभी बड़े सितारों ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं. बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक शाहरुख खान ने भी इस खास मौके पर फैंस को बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी.
अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर शाहरुख ने देश के नाम एक ट्विट किया. इस ट्विट में एक्टर ने लिखा- भारतीय होने पर मुझे गर्व है. हमारे देश हमें सिखाता है कि हमारे विविधता में ही शक्ति और एकता है. आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. जय हिंद.
सितारों ने दी बधाई
न सिर्फ शाहरुख, बल्कि और भी कई एक्टर्स ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर एक्ट्रेस सोनम कपूर, अक्षय कुमार, साउथ सुपरस्टार कमल हासन, आलिया भट्ट, जूनियर एनटीआर, ऋतिक रोशन, अनिल कपूर, अनुपम खेर, सलमान खान, सनी देओल, सुनील शेट्टी, कार्तिक आर्यन जैसे सेलेब्स ने लोगों को बधाई दी.
Proud to be Indian – our country teaches us there is strength and unity in diversity. Happy Republic Day to all of us. Jai Hind and love to all pic.twitter.com/ntQV6x4TYz
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) January 26, 2026
शाहरुख वर्कफ्रंट
इस वक्त शाहरुख अपनी आने वाली फिल्म किंग को लेकर खासी सुर्खियों में हैं. शाहरुख की आखिरी फिल्म पठान और जवान एक ही साल 2023 में आईं थीं. अब उनकी फिल्म किंग का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. कुछ ही दिनों पहले किंग की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की गई है. फिल्म में शाहरुख के अलावा, दीपिका पादुकोण, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन नजर आने वाले हैं. किंग का एक छोटा सा टीजर भी सामने आया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
Shahrukh khan: 77वें गणतंत्र दिवस पर शाहरुख खान ने दी देशवासियों को बधाई, एक्स पर किया खास पोस्ट
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










