Entertainment: Shahrukhz by Danube: किंग खान को दुबई का बड़ा तोहफा… बन रहा 4000 करोड़ी टावर, इमोशनल हुए सुपरस्टार – #iNA

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान का फीवर पूरी दुनिया पर है. शाहरुख एक ऐसे स्टार हैं, जिन्होंने बीते सालों में अपने काम से लोगों के दिलों में कभी न मिटने वाली छाप छोड़ी है. शाहरुख कई लोगों के लिए बॉलीवुड का पर्याय हैं. उनके नाम कई रिकॉर्ड्स हैं, लेकिन अब कुछ ऐसा होने जा रहा है, जो आज तक के बॉलीवुड के इतिहास में कभी नहीं हुआ. सुपरस्टार के नाम पर दुबई में एक टावर बनाया जा रहा है.
खबरों की मानें, तो वो पहले ऐसे सुपरस्टार बनने जा रहे हैं, जिनके नाम पर ये अचीवमेंट दर्ज हुई है. शाहरुख खान ने शुक्रवार 14 नवंबर को मुंबई में हुए एक इवेंट में दुबई के डेन्यूब ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन रिजवान साजन के साथ हिस्सा लिया था. यहीं से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां शाहरुख दुबई से मिल रहे इस सम्मान के लिए धन्यवाद देते नजर आ रहे हैं.
शाहरुख ने शेयर किया वीडियो
शाहरुख ने भी सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर किया. इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, यह बहुत ही भावुक करने वाला लम्हा है कि दुबई की एक खास जगह मेरे नाम से जुड़ी है और हमेशा के लिए शहर के सीन का हिस्सा बन गई है. दुबई हमेशा मेरे लिए एक खास जगह रही है एक ऐसा शहर जो सपनों, महत्वाकांक्षा और संभावनाओं का जश्न मनाता है. शाहरुखज़ बाय डेन्यूब.
View this post on Instagram
क्या है शाहरुखज डेन्यूब’?
इसके अलावा शाहरुख का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस खास वीडियो में शाहरुख के साथ डायरेक्टर प्रोड्यूसर और कोरियोग्राफर फराह खान भी नजर आ रही हैं. शाहरुख अपना रियेएक्शन देते हुए कहते हैं- मेरी मां आज जिंदा होतीं तो बहुत खुश होतीं. जब मेरे बच्चे वहां आएंगे तो कहूंगा की वो देखो पापा के नाम की बिल्डिंग है. इस बिल्डिंग की सारी डीटेल्स काफी कमाल की हैं.’
It is humbling and deeply touching to have a landmark in Dubai carry my name and to be an integral part of the cityscape forever. Dubai has always been a special place for me – a city that celebrates dreams, ambition, and possibility. Shahrukhz by Danube – this Commercial tower pic.twitter.com/IcgLBJr46O
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 15, 2025
शाहरुख खान के नाम पर कमर्शियल टावर दुबई के शेख जायद रोड पर बनाया जा रहा है और इसकी कुल कीमत 4000 करोड़ रुपये आंकी जा रही है. ‘शाहरुखज डेन्यूब’ 56 मंजिला कमर्शियल बील्डिंग होगी, जिसमें 40 से ज्यादा सुविधाएं होंगी. प्रोपर्टी के एंट्रेंस पर शाहरुख खान की डीडीएलजे पोज में बाहें फैलाए हुए एक मूर्ति भी शामिल होगी. यह टॉवर 2029 तक बनकर तैयार हो जाएगा.
Shahrukhz by Danube: किंग खान को दुबई का बड़ा तोहफा… बन रहा 4000 करोड़ी टावर, इमोशनल हुए सुपरस्टार
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










