Entertainment: Shefali Jariwala Death: इस एक्टर ने पहले ही कर दी थी शेफाली की मौत की भविष्यवाणी, बिग बॉस 13 में था साथ – #iNA

बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में कार्डियक एरेस्ट से निधन हो गया है. उनके अचानक इतनी जल्दी चले जाने से फैंस भी काफी अपसेट हैं. उनके करीबियों को अभी भी इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा है कि आखिर उनकी चहेती शेफाली अब इस दुनिया में नहीं रहीं. किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि शेफाली इतनी जल्दि दुनिया को अलविदा कह देंगी. लेकिन शेफाली के ही एक खास जानने वाले ने उनकी मौत की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी. वे बिग बॉस 13 में भी शेफाली जरीवाला के साथ कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आए थे.

दरअसल शेफाली जरीवाला कुछ समय पहले ही टीवी एक्टर पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट आबरा का डाबरा शो में शामिल हुई थीं. इस दौरान शेफाली ने पारस से काफी बातें की थीं. उन्होंने पारस से अपने लाइक्स-डिसलाइक्स और जीवन से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज के बारे में भी बातें की थीं. इस दौरान ही पारस ने शेफाली की कुंडली देखी थी और ये भी प्रेडिक्ट किया था कि उनका निधन कब होगा. अब जब शेफाली इस दुनिया में नहीं रहीं तो पारस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पारस अपनी दोस्त शेफाली का भविष्य बताते नजर आ रहे हैं.

View this post on Instagram

A post shared by The OG (@bigdaddyyyyy3)

पारस ने शेफाली के बारे में क्या कहा था?

पारस ने शेफाली से बातचीत के दौरान कहा था- ‘मैंने आपकी कुंडली देखी. आपके एर्थ हाउस में चंद्र, केतु और बुद्ध तीनों बैठे हुए हैं. तो चंद्र और केतु का जो कॉम्बिनेशन होता है वो काफी डेंजरस होता है. एर्थ हाउस हमेशा बर्बादी का सबब होता है. सडन डेथ होती है.’ पारस ने अपने पॉडकास्ट के दौरान शेफाली को बुलाया था और उनकी कुंडली बताई थी. अफसोस की अब शेफाली जरीवाला इस दुनिया में नहीं रहीं. वे काफी फिट थीं और अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती थीं. उनके फैंस काफी मायूस हैं.

शेफाली की डेथ पर आया अपडेट

इधर शेफाली के निधन के बाद पुलिस इनवेस्टिगेशन में कई नए खुलासे हुए हैं. इस दौरान सामने आया है कि शेफाली विटामिन और एंटी एजिंग के लिए दवाइयां लेती थीं. 27 जून को घर पर पूजा थी जिस वजह से शेफाली ने व्रत रखा था. लेकिन उन्होंने एंटी एजिंग दवाइयां भी ली हुई थीं. पुलिस के मुताबिक रात करीब 10 से 11 बजे उनकी बॉडी अचानक से कांपने लगी और वो नीचे गिर गईं. इसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया. जिस वक्त शेफाली की तबीयत बिगड़ी उस वक्त घर में शेफाली, उनके पति पराग और अपनी मां के साथ थीं. इसके अलावा कुछ अन्य लोग भी वहां मौजूद थे.

Shefali Jariwala Death: इस एक्टर ने पहले ही कर दी थी शेफाली की मौत की भविष्यवाणी, बिग बॉस 13 में था साथ

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button