Entertainment: Shefali Shah: बॉलीवुड में चल रही 8 घंटे की शिफ्ट की बहस पर आया शेफाली शाह का बयान, कहा- मेल एक्टर देर से आते हैं… – #iNA

Shefali Shah: एक्ट्रेस शेफाली शाह फिलहाल ‘दिल्ली क्राइम्स 3’ को लेकर लगातार चर्चा का हिस्सा बनी हुई हैं. शेफाली ने बॉलीवुड में आठ घंटे की शिफ्ट की बढ़ती मांग पर अपने विचार शेयर किए हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में दिल्ली क्राइम्स 3 की रिलीज़ की तैयारी कर रही एक्ट्रेस ने बताया कि बॉलीवुड में लंबी शिफ्ट के बारे में चर्चा बहुत ज़रूरी थी. उन्होंने बताया, “हम समझदार लोग हैं. इसलिए अगर कल कोई जगह उपलब्ध नहीं है या अभी कुछ करना है, तो हमें एहसास है. लेकिन यह सामान्य बात नहीं हो सकती.”

शेफाली शाह नेकहा, “मुझे सेट पर पहुंचने में डेढ़ घंटा लगता है और वापस आने में भी उतना ही. सेट पर बिताए इन घंटों में मैं अपना पूरा ध्यान लगाती हूं. मैं घर वापस जाती हूं और उम्मीद करती हूं कि जिम जा सकूं क्योंकि ये मेरे काम का हिस्सा है. फिर मैं नहाती हूं, खाना खाती हूं, स्क्रिप्ट पर वापस जाती हूं और फिर अगली सुबह उठकर काम पर लग जाती हूं. मैं कितने घंटे सो पाती हूं? और आप मुझसे अपने बेस्ड परफॉर्मेंस की उम्मीद कैसे कर सकते हैं?”

एक्टर ही नहीं, बल्कि क्रू भी परेशान होता है…

शेफाली ने आगे बताया कि लंबे काम के घंटों से सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि क्रू भी परेशान होता है. उन्होंने बताया, “मैंने जिन पिछली फिल्मों की शूटिंग की थी, जिनमें से एक का शेड्यूल 10 घंटे का था, कुछ एडी ने कहा था, ‘शुक्र है, वो चली गईं क्योंकि इस तरह हम काम कर पाते हैं.’ बाकी क्रू को ओवरटाइम के लिए अतिरिक्त पैसे नहीं मिलते. क्या यह उनके साथ न्याय है?”

शेफाली ने शूटिंग के लिए देर से आने वाले पुरुष कलाकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा, “हम फीमेल एक्टर्स अनुबंध के अनुसार आठ घंटे और 10 घंटे की बात करते हैं, लेकिन क्या हमने यह भी हिसाब लगाया है कि कुछ मेल एक्टर्स कितने घंटे देर से आते हैं? इस पर तो विचार ही नहीं किया जाता!”

दीपिका ने की थी 8 घंटे की शिफ्ट की मांग

बता दें, बॉलीवुड में काम और ज़िंदगी के बीच संतुलन बनाने का टॉपिक तब शुरू हुआ जब संदीप रेड्डी वांगा ने इस साल की शुरुआत में प्रभास स्टारर फिल्म स्पिरिट से दीपिका पादुकोण को हटा दिया. रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका पादुकोण की आठ घंटे काम करने की मांग, ज़्यादा वेतन और फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी जैसी मांगें निर्देशक वांगा को रास नहीं आईं. दीपिका, जो हाल ही में मां बनी हैं, कथित तौर पर अपने काम के घंटे कम करके अपने काम और निजी जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश कर रही हैं.

Shefali Shah: बॉलीवुड में चल रही 8 घंटे की शिफ्ट की बहस पर आया शेफाली शाह का बयान, कहा- मेल एक्टर देर से आते हैं…

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button