Entertainment: Shehnaaz Gill Health: हाथ में ड्रिप, सूखा चेहरा… शहनाज गिल की तबीयत देखने पहुंचे बिग बॉस के विनर, कहा- इसे क्या हो गया है? – #iNA

Shehnaaz Gill Hospitalised: बिग बॉस फेम शहनाज गिल को लेकर ही बड़ी खबर सामने आई, जिसमें बताया गया कि एक्ट्रेस की तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है. हालांकि, इसकी कंफर्मेशन शहनाज के भाई की इंस्टाग्राम स्टोरी और एक्टर करणवीर मेहरा की वीडियो से हुआ. दरअसल, तबीयत खराब होने की वजह बताई गई कि एक्ट्रेस का ब्लड प्रेशर लो हो गया था, जिसकी वजह से उन्हें भर्ती करना पड़ा है. हालांकि, फिलहाल में उनकी हेल्थ से जुड़ा कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है.

शहनाज बिग बॉस 13 में बतौर कंटेस्टेंट शो का हिस्सा बनी थीं, लोगों ने उनके चुलबुल अंदाज को काफी पसंद भी किया था. शो से बाहर आने के बाद से एक्ट्रेस कई बॉलीवुड फिल्मों और सीरीज में नजर आ चुकी हैं. हालांकि, शहनाज पहले से ही पंजाबी इंडस्ट्री में काफी एक्टिव थीं, लेकिन अब उन्होंने प्रोडक्शन के काम में भी अपना हाथ आजमा रही हैं. इन्हीं सब के बीच एक्ट्रेस की तबीयत खराब होने की खबर से उनके फैंस काफी घबरा गए थे.

भाई ने की फोटो शेयर

दरअसल, शहनाज के भाई शहबाज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के साथ एक फोटो शेयर की, जिसमें वो शहनाज से वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं. इस फोटो में शहनाज अस्पताल के बिस्तर पर पड़ी नजर आ रही हैं. उनके भाई ने फोटो शेयर करने के साथ ही गेट वेल सून भी लिखा. हालांकि, बिग बॉस के विनर करणवीर मेहरा भी एक्ट्रेस से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे. जहां उन्होंने शहनाज के साथ वीडियो भी बनाई.

Shehnaaz Gill Hospitalised

इसे क्या हो गया है?

करणवीर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में करणवीर कहते नजर आ रहे हैं, ‘ये देखो बेचारी, इसे क्या हो गया है? ये देखो.’ इस दौरान शहनाज के हाथ में ड्रिप लगा साफ नजर आ रहा है.

करणवीर ने आगे कहा, मुझे आप लोगों से बस यही चाहिए कि आप दिल से दुआ करें कि यह लड़की पूरी एनर्जी के साथ जल्द से जल्द ठीक हो जाए. हालांकि, एक्ट्रेस कब तक अस्पताल में रहेंगी इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं. लेकिन, ये बताया जा रहा है कि ब्लड प्रेशर लो होने के बाद से उन्हें ठीक होने के लिए ग्लूकोज ड्रिप पर रखा गया था.

Shehnaaz Gill Health: हाथ में ड्रिप, सूखा चेहरा… शहनाज गिल की तबीयत देखने पहुंचे बिग बॉस के विनर, कहा- इसे क्या हो गया है?

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button