Entertainment: ‘शिव’ बने अक्षय कुमार की AJAY DEVGN से टक्कर, 2 दिन पहले की खास रिक्वेस्ट, बोले- महादेव का आशीर्वाद – #iNA

अक्षय कुमार एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं. ‘स्काइफोर्स’, ‘केसरी चैप्टर 2’ और ‘हाउसफुल 5’ के बाद अब Kannappa की बारी है. यूं तो यह विष्णु मांचू की फिल्म है, पर अक्षय कुमार और प्रभास के कैमियो के लिए फैन्स काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. उससे भी खास बात है कि इस फिल्म में अक्षय भगवान शिव का रोल कर रहे हैं. फैन्स उन्हें इस अवतार में देखना चाहते हैं, खुद एक्टर भी एक्साइटेड हैं. पर उनकी राह आसान नहीं होगी. इस फिल्म का काजोल की Maa से बॉक्स ऑफिस क्लैश हो रहा है. अब रिलीज से दो दिन पहले ही एक्टर ने अजय देवगन के लिए खास ट्वीट किया है.
दरअसल 27 जून को काजोल की हॉरर फिल्म ‘मां’ आ रही है. जिसका ट्रेलर भी सामने आ चुका है. उनकी इस फिल्म को पति अजय देवगन ही जियो स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. देवगन फिल्म्स के बैनर तले आ रही फिल्म की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने अजय देवगन से एक रिक्वेस्ट की है. साथ ही लिखा कि- ”मैं महादेव का आशीर्वाद भेज रहा हूं.”
अक्षय कुमार ने क्या ट्वीट किया?
मां और कनप्पा के बॉक्स ऑफिस क्लैश से पहले अक्षय कुमार का ट्वीट वायरल हो रहा है. उन्होंने X पर लिखा कि- ”यार अजय हम दोनों की पिक्चर आ रही है इस फ्राइडे. तू अपने फैन्स की गुड विसेज कनप्पा को भेज दे और मैं मेरे महादेव का आशीर्वाद मां को. क्या बोलता है? काजोल और भाई आपको गुड लक. साथ ही काजोल की फिल्म मां का एक वीडियो शेयर करते हुए दोनों को टैग भी किया है.”
Yaar Ajay hum dono ki picture aa rahi hai iss Friday. Tu apne fans ki good wishes #Kannappa ko bhej de aur main mere Mahadev ki blessing #Maa ko. Kya bolta hai?
Goodluck to Kajol and you bhaiMay the power be with you.@ajaydevgn @itsKajolD pic.twitter.com/FEBDmPVMwE
— Akshay Kumar (@akshaykumar) June 24, 2025
यूं तो अजय देवगन और अक्षय कुमार का कई बार बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हो चुका है. पर इस बार अजय की प्रोडक्शन की फिल्म है, तो अक्षय खुद कैमियो कर रहे हैं. पर दोनों रियल लाइफ में काफी अच्छे दोस्त हैं. यूं तो इस ट्वीट पर अजय देवगन का तो अबतक रिप्लाई नहीं आया. पर फैन्स भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं. वो लिखते हैं कि- ”महादेव का नाम लेकर शैतान को प्रमोट कर रहे हो?” दूसरा यूजर लिखता है- ”अच्छा है सर आपने प्यार से ही बोल दिया है.”
अक्षय के लिए क्यों खास है कनप्पा?
दरअसल विष्णु मांचू ने बताया था कि अक्षय कुमार इस फिल्म को दो बार रिजेक्ट कर चुके थे. वो इस तरह के छोटे रोल नहीं करते हैं, लेकिन जब उन्हें फोन पर पूरी स्क्रिप्ट सुनाई गई थी, तो उन्होंने हामी भर दी. हालांकि, यह किरदार केवल 6-7 दिन का ही था. खैर, उनका जब भगवान शिव बने पहला लुक सामने आया, तो फैन्स खुश हो गए थे.
‘शिव’ बने अक्षय कुमार की AJAY DEVGN से टक्कर, 2 दिन पहले की खास रिक्वेस्ट, बोले- महादेव का आशीर्वाद
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











