Entertainment: Shweta Tiwari Photos: न्यू ईयर पर 45 साल की श्वेता तिवारी का नया लुक, वायरल हो रही हैं तस्वीरें – #iNA

श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने सिंपल जींस और पफर जैकेट पहनी है. उनका लुक सिंपल और सोबर लग रहा है. एक्ट्रेस ने लाइट्स से डेकोरेट हुए ट्री के साथ में फोटोज शेयर की हैं. चेहरे पर स्माइल सुंदरता में चार-चांद लगा रही हैं.( Credit : shweta.tiwari )
खुले बालों में कैमरे की तरफ देखते हुए पोज देती हुईं श्वेता बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने चश्मा लगाया हुआ है और एकदम मिनिमम मेकअप किए नजर आ रही हैं. उन्होंने खुले बालों से अपने लुक को कंप्लीट किया है. तस्वीरों में एक्ट्रेस यंग नजर आ रही हैं.
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा “मैं वही करती हूं, जो मैं चाहती हूं. मैं वही बनती हूं, जो मैं चाहती हूं. मैं नियमों में नहीं बंधती हूं, मैं सारी सीमाएं तोड़ देती हूं. 2026 तैयार रहो.” इसके साथ उन्होंने अपने फ्रेंड्स और सभी को नए साल की बधाई भी दी.
इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस उनके लुक की तारीफ और न्यू ईयर विश करते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा “ब्यूटीफुल” दूसरे ने लिखा “खूबसूरत महिला, आपको नया साल मुबारक हो” उनके एक फैन ने शायराना अंदाज में उनकी तारीफ की और लिखा “तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती नजारे हम क्या देखें ड्रीम गर्ल.”
श्वेता तिवारी अपनी इस ट्रिप को खूब एंजॉय कर रही हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की ये फोटोज बहुत वायरल हो रही हैं. ॉ कई फैंस कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं. हालांकि, वो कहां घूम रही हैं उन्होंने इस बारे में नहीं बताया है.
Shweta Tiwari Photos: न्यू ईयर पर 45 साल की श्वेता तिवारी का नया लुक, वायरल हो रही हैं तस्वीरें
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










