Entertainment: श्वेता तिवारी का जलवा भी फेल! ऋतिक रोशन की 18 छोटी हीरोइन अब दिखती हैं इतनी ग्लैमरस – #iNA

सुपरस्टार ऋतिक रोशन को हर जनरेशन के लोग पसंद करते हैं. उनकी साइंस-फिक्शन ड्रामा फिल्म ‘कोई मिल गया’ तो बच्चों से लेकर बड़ों तक की फेवरेट है. इस फिल्म में ऋतिक को हमेशा बच्चों के एक ग्रुप में देखा जाता था, जिसमें एक टीना भी थीं. टीना का किरदार ‘कोई मिल गया’ में हंसिका मोटवानी ने निभाया था. हंसिका और ऋतिक के बीच 18 साल का अंतर है.
हंसिका मोटवानी अब काफी बड़ी हो चुकी हैं और बढ़ती उम्र के साथ बेहद ग्लैमरस भी. अपनी खूबसूरती के जरिए हंसिका हमेशा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती रहती हैं. 33 साल की एक्ट्रेस फिटनेस और खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों पर भारी पड़ती हैं.
हंसिका मोटवानी ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को हैरान कर दिया था. महज 15 साल की उम्र में हंसिका ने अल्लू अर्जुन के साथ देसमुदुरु (2007) में काम किया था. एक्ट्रेस के नाम के साथ एक बड़ा विवाद भी जुड़ा है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि हंसिका की मां ने उन्हें हार्मोन इंजेक्शन दिए थे, ताकि उनके शरीर में वक्त से पहले बदलाव आ सकें.
हंसिका मोटवानी फिलहाल अपने तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. दिसंबर 2022 में, हंसिका ने जयपुर में धूमधाम से बिजनेसमैन सोहेल खटूरिया से शादी की थी. अपनी इस ग्रैंड वेडिंग को एक्ट्रेस ने लव शादी ड्रामा नामक एक ओटीटी सीरीज़ में दिखाया था.
हंसिका और सोहेल का रिश्ता शादी से पहले भी विवादों में घिरा हुआ नजर आया था. सोहेल पहले हंसिका की करीबी दोस्तों में से एक रिंकी बजाज से शादी कर चुके थे. रिंकी को तलाक देकर उन्होंने एक्ट्रेस से दूसरी शादी की.
हंसिका और सोहेल की शादी को अभी 2 साल ही हुए हैं और इनके रिश्ते के टूटने की खबरें आने लगी हैं. खबरों में दावा किया जा रहा है कि दोनों अलग रह रहे हैं, हंसिका अपनी मां के साथ और सोहेल अपने माता-पिता के साथ. कहा ये भी जा रहा है कि हंसिका बड़े परिवार में ताममेल नहीं बैठा पा रही थीं.
हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो नहीं पता. लेकिन हंसिका आज भी अपने फैन्स की फेवरेट हैं. उनके लुक्स और उनका स्टाइल हमेशा लाइमलाइट में रहता है. हंसिका ने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाई है.
श्वेता तिवारी का जलवा भी फेल! ऋतिक रोशन की 18 छोटी हीरोइन अब दिखती हैं इतनी ग्लैमरस
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










