Entertainment: ‘चुपचाप वहां बैठ जाइए’, जब Akshay Kumar ने भरी महफिल में कटरीना कैफ को डांटा, देखते रह गए सलमान – #iNA

बॉलीवुड में बीते 22 सालों से काम कर रहीं कटरीना कैफ ने अपने करियर में सबसे ज्यादा हिट फिल्में सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ दी हैं. दोनों दिग्गजों के साथ उन्हें बड़े पर्दे पर दर्शकों ने खूब पसंद किया है. सलमान खान के साथ फिल्मों के अलावा वो अफेयर से भी सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहीं. जबकि अक्षय के साथ भी उनका नाम जोड़ा गया था, लेकिन इसकी कभी पुष्टि नहीं हुई.

सलमान खान, कटरीना कैफ और अक्षय कुमार बॉलीवुड के ये तीनों ही दिग्गज एक साथ एक ही मंच पर भी नजर आ चुके हैं. तब अक्षय कुमार ने कटरीना की क्लास लगा दी थी. तब सलमान भी कुछ नहीं कर पाए थे और वो बस देखते ही रह गए थे. आइए जानते हैं कि ऐसा कब, क्यों और कहां हुआ था?

सलमान के शो पर पहुंचे थे अक्षय-कटरीना

सालों पहले अक्षय कुमार और कटरीना कैफ सलमान खान के शो ‘दस का दम’ पर पहुंचे थे. तब सलमान ने अक्षय से पूछा था कि, ”आपकी पैदाइश कहां की है? इस पर अक्षय ने कहा, ”मैं दिल्ली का रहने वाला हूं. दिल्ली की पैदाइश है चांदनी चौक की.” इस पर सलमान खान कहते हैं, ”शाहरुख खान भी वहीं के रहने वाले हैं.” इस पर अक्षय कहते हैं, ”नहीं वो थोड़े आगे के हैं. वो जमना पार के हैं. मैं जमना पार के इस साइड का रहने वाला हूं.”

अक्षय ने कटरीना को लगा दी थी डांट

इसके बाद सलमान ने अक्षय से सवाल किया था, ”आपको मुंबई में कितने साल हो गए?” अक्षय ने जवाब में कहा, ”32 साल हो गए.” फिर सलमान ने कटरीना से पूछा, ”आपको कितना वक्त हुआ यहां (मुंबई) पे?” कटरीना ने कहा, ”कम से कम पांच साल. तो बेसिकली आप दोनों बहुत सीनयर हैं. मैं बहुत जूनियर हूं.” इस पर अक्षय ने हंसते हुए कहा था, ”तो आप चुपचाप वहां बैठ जाइए.” अक्षय की बात सुनकर सलमान और कटरीना के साथ ही ऑडियंस में बैठे लोग भी जोर-जोर से हंसने लगे थे.

View this post on Instagram

A post shared by Khiladi Bhaiya (@khiladi_kunal07)

अक्षय-सलमान संग कटरीना ने इन फिल्मों में किया काम

कटरीना ने अक्षय कुमार के साथ ‘नमस्ते लंदन’, ‘सूर्यवंशी’, ‘दे दना दन’, ‘तीस मार खान’, ‘हमको दीवाना कर गए’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में काम किया. जबकि सलमान के साथ ‘पार्टनर’, ‘युवराज’, ‘मैंने प्यार क्यों किया’, ‘भारत’, ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’ और ‘टाइगर 3’ जैसी फिल्में की.

‘चुपचाप वहां बैठ जाइए’, जब Akshay Kumar ने भरी महफिल में कटरीना कैफ को डांटा, देखते रह गए सलमान

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button