Entertainment: Sitaare Zameen Par Box Office: 90 करोड़ में बनी ‘सितारे जमीन पर’ HIT से बस इतने कदम दूर, हारकर भी जीत गए Aamir khan – #iNA

वापसी हो तो ऐसी, वरना न हो. आमिर खान की Sitaare Zameen Par ने दिल जीत लिया. एक ऐसी सुंदर फिल्म, जो हर किसी को एक बार तो जरूर देखनी चाहिए. ‘सितारे जमीन पर’ को भर-भरकर प्यार मिल रहा है. जो कि पहले शनिवार को देखने को भी मिला है. आमिर खान की फिल्म ने पहले दिन भी अच्छी कमाई की थी. अब अपनी टोली के साथ दूसरे दिन हारकर भी जीत गए हैं.आइए जानते हैं फिल्म ने दूसरे दिन कितनी कमाई की. साथ ही इस साल की दो बड़ी फिल्मों को कैसे पछाड़ दिया?

दूसरे दिन कितनी कमाई की?

सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. आमिर खान की फिल्म ने भारत से दूसरे दिन 21.50 करोड़ का कारोबार किया है. जो बीते दिन की तुलना में काफी ज्यादा है. पहले दिन फिल्म ने 10.7 करोड़ कमाए थे. वहीं इसी के साथ ही टोटल 32.20 करोड़ की कमाई हो चुकी है. दरअसल फिल्म का बजट 90 करोड़ बताया जा रहा है. ऐसे में आमिर खान को बस 57 करोड़ की और जरूरत है. अगर पहले ही वीकेंड के बाद फिल्म यह करने में कामयाब हो गई, तो समझिए पक्का हिट है.

‘लाल सिंह चड्ढा’ को छोड़ा पीछे

दरअसल यह आमिर खान की पिछली फ्लॉप फिल्म है, जिसने पहले शनिवार बस 9 करोड़ कमाए थे. जबकि एक्टर इस बार डबल से भी ज्यादा दूसरे ही दिन छाप चुके हैं, जो कि फिल्म के लिए पॉजिटिव है. फिल्म को लेकर ज्यादा स्पॉइलर नहीं दूंगी, पर आखिर में जो हार दिखाई गई है, उसने रियल लाइफ में आमिर खान को जिता दिया. क्योंकि यह फिल्म एक ऐसी कहानी बयां करती है, जो देखनी ही चाहिए.

Aamir Khan

सनी देओल-अजय देवगन को हराया

सनी देओल की ‘जाट’ और अजय देवगन की ‘रेड 2’ को भी इस साल काफी प्यार मिला है. हालांकि, RAID 2 पहले शनिवार बस 18 करोड़ ही छाप पाई थी. वहीं दूसरी ओर सनी देओल की JAAT ने पहले शनिवार को 9.75 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं आमिर खान दोनों फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़ गए हैं. देखना होगा कि सितारे जमीन पर संडे को कितनी कमाई करती है. अगर 30 करोड़ भी कमा लिए, तो लगभग बजट कवर हो जाएगा. वहीं वीक डेज में कमाई गिरती है, तो जरूरी है कि वीकेंड से अच्छा कलेक्शन कर ले.

पहले पार्ट से कई कदम आगे

दरअसल साल 2007 में आमिर खान की तारे जमीन पर आई थी. जिसका अब सीक्वल लाया गया है. 12 करोड़ में बनी उस फिल्म ने दुनियाभर से 98 करोड़ कमाए थे. सुपरहिट रही उस फिल्म ने पहले शनिवार को बस 3.21 करोड़ का बिजनेस किया था. इस बार आमिर खान काफी आगे चल रहे हैं.

Sitaare Zameen Par Box Office: 90 करोड़ में बनी ‘सितारे जमीन पर’ HIT से बस इतने कदम दूर, हारकर भी जीत गए Aamir khan

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button