Entertainment: Spirit: प्रभास के फैंस को झटका! स्पिरिट को लेकर आई ऐसी खबर, सुनकर निराश हो जाएंगे – #iNA

साउथ एक्टर प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ से शानदार वापसी करने वाले हैं. एक्टर की आने वाली फिल्म स्पिरिट को लेकर चर्चा काफी ज्यादा बढ़ गई है. दरअसल, सोशल मीडिया पर अचानक से ऐसी हवा चली कि फिल्म का भव्य लॉन्च होने वाला है, साथ ही में इसकी डेट भी सामने आ गई थी. ये खबर सुनने के बाद से एक्टर के फैंस में काफी एक्साइटमेंट बढ़ गया.
प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर सोशल मीडिया पर खबर है कि फिल्म का भव्य लॉन्च 2 सितंबर, 2025 को होने वाला है. ये खबर जंगल की आग की तरह फैल गई. हालांकि, जब इस खबर की जांच की गई, तो साफ हुआ कि ऑनलाइन फैल रही ये जानकारी सिर्फ एक अनऑफिशियल अकाउंट से आई थी. जिसके बाद क्लियर हुआ कि ये सिर्फ एक अफवाह ही है.
सितंबर में शुरू होगी शूटिंग
हालांकि, जानकारी में पता चला कि फिल्म से जुड़े किसी भी व्यक्ति या प्रोडक्शन हाउस ने ऐसी कोई भी अनाउंसमेंट नहीं की थी. डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने कुछ वक्त पहले फिल्म को लेकर इशारा किया था कि फिल्म की शूटिंग सितंबर से शुरू की जा सकती है. लेकिन किसी भी लॉन्च इवेंट की तारीख अभी तय नहीं है. असली खबर सिर्फ टीम की तरफ से ही आएगी.
तृप्ति हैं लीड एक्ट्रेस
‘स्पिरिट’ में फिल्म में प्रभास के साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर तृप्ति डिमरी को चुना गया है. उनकी जोड़ी प्रभास के साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा. कास्टिंग को लेकर एक और चर्चा है कि डॉन ली फिल्म से जुड़े हो सकते हैं. हालांकि अभी तक इसकी ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं हुई है. फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि यह खबर कब पक्की हो.
Spirit: प्रभास के फैंस को झटका! स्पिरिट को लेकर आई ऐसी खबर, सुनकर निराश हो जाएंगे
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










