Entertainment: स्टंट ने ले ली जान… शूटिंग के दौरान स्टंटमैन की हुई मौत, आखिरी पल का खौफनाक वीडियो VIRAL – #iNA

फिल्मों में गाड़ी उड़ता देखना या ऊंचाई से नीचे गिरना… ऐसे कई सीन होते हैं, जिन्हें देखकर दर्शक खूब तालियां पीटते हैं. पर इस एक सीन के पीछे कई लोगों की जान को खतरा रहता है. खासकर स्टंट करने वाले आर्टिस्ट की. दरअसल साउथ इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है. जहां डायरेक्टर पा.रंजीत और एक्टर आर्या की आने वाली फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा हो गया. कार स्टंट करते हुए फेमस स्टंट आर्टिस्ट राजू (मोहनराज) की जान चली गई. जिसका आखिरी और खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है.
दरअसल साउथ एक्टर विशाल ने स्टंटमैन राजू के निधन की पृष्टि की है. साथ ही सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर मौत पर दुख भी जताया है. आखिरी वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जैसे ही गाड़ी रैंप से गुजरी, फिर पलटकर जोर से नीचे गिर गई. कार का आगे वाला हिस्सा जमीन से टकराया. लेकिन कुछ देर बाद सेट पर मौजूद लोग गाड़ी के पास भागते दिखे.
शूटिंग के दौरान स्टंटमैन की हुई मौत
डायरेक्टर पा. रंजीत इस वक्त नई फिल्म ‘वेट्टूवम’ की शूटिंग कर रहे थे. नागपट्टिनम में शूट हो रही फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा हो गया. और एक स्टंट के चलते स्टंटमैन की जान चली गई. पहले खबर मिली थी कि उन्हें हार्ट अटैक आया है, लेकिन जैसे ही स्टंट का वीडियो सामने आया, तो पता लगा कि हादसे में स्टंटमैन की जान चली गई है. दरअसल स्टंटमैन राजू शूटिंग के दौरान SUV गाड़ी चला रहे थे. पर जैसे ही रैंप से गाड़ी गुजरी, तो जोर से नीचे गिर गई.
#India:Stunt master #SMRaju dies while performing high-risk car toppling stunt during film shoot in #TamilNadu. pic.twitter.com/JXwUZFPWn4
— CMNS_Media
#Citizen_Media
VEDA
(@1SanatanSatya) July 14, 2025
गाड़ी का आगे का हिस्सा भी काफी जोर से जमीन से टकराया था. पहले तो हर कोई शूट ही कर रहा था. लेकिन कुछ देर बाद सब उनकी तरफ भागने लगे और उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला गया. इस वायरल वीडियो को 13 जुलाई का बताया जा रहा है. लेकिन हादसे के दौरान उनकी जान चली गई.
विशाल ने क्या ट्वीट किया?
So difficult to digest the fact that stunt artist Raju passed away while doin a car toppling sequence for jammy @arya_offl and @beemji Ranjiths film this morning. Hav known Raju for so many years and he has performed so many risky stunts in my films time and time again as he is
— Vishal (@VishalKOfficial) July 13, 2025
इस हादसे ने साउथ इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है. एक्टर विशाल ने ट्वीट करते हुए लिखा- पर बात पर यकीन करना बेहद मुश्किल है. कार टॉपलिंग सीक्वेंस करते हुए स्टंटमैन राजू की जान चली गई. राजू को कई साल से जानते थे, उन्होंने कई सारे रिस्की स्टंट मेरी फिल्म में परफॉर्म किए थे. वो काफी हिम्मत वाले इंसान थे. साथ ही परिवार की मदद करने का वादा किया है.
स्टंट ने ले ली जान… शूटिंग के दौरान स्टंटमैन की हुई मौत, आखिरी पल का खौफनाक वीडियो VIRAL
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


#Citizen_Media
VEDA
(@1SanatanSatya) 







