Entertainment: Sunjay Kapur Property: संजय कपूर की तीसरी पत्नी ने रखी ये बड़ी शर्त, करिश्मा कपूर के बच्चे अब क्या करेंगे? – #iNA

Sunjay Kapur Property Case: दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत के बाद से ही संपत्ति विवाद गहराता जा रहा है. इस 30 हजार करोड़ की संपत्ति को लेकर कानूनी लड़ाई अब तेजी होती नजर आ रही है. जहां पहले संजय कपूर की मां और तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव के बीच विवाद की खबर थी. बाद में करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा और कियान भी इसमें कूद पड़े. जब उन्होंने संजय कपूर की तीसरी पत्नी के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. ऐसे में बच्चों की अपील पर हाईकोर्ट ने 10 अक्टूबर तक प्रिया को संपत्तियों की लिस्ट सार्वजनिक करने का आदेश दिया था. लेकिन लिस्ट सार्वजनिक करने से पहले प्रिया सचदेव ने भी हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. साथ ही बड़ी शर्त रख दी है.

दरअसल दिल्ली हाई कोर्ट ने संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव की दायर याचिका पर सुनवाई की. जिसमें प्रिया सचदेव ने निजी संपत्ति की डिटेल्स को सार्वजनिक करने से पहले नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट (NDA) पर साइन करने की मांग की है. क्या है ये NDA, जिसमें प्रिया सचदेव चाहती हैं कि संजय कपूर की मां रानी कपूर और संजय की पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर के बच्चे साइन कर दें.

संजय कपूर की पत्नी ने क्या शर्त रखी?

दिल्ली हाईकोर्ट में दायर अपनी याचिका में संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया ने निजी संपत्ति का खुलासा करते समय एक गोपनीयता समझौता (कॉन्फिडेंशियलिटी एग्रीमेंट) पर साइन करने की मांग की है. प्रिया के वकील शेल ट्रेहान ने कोर्ट को बताया कि बैंक खाते की जानकारी समेत संपत्ति की डिटेल्स से साइबर सुरक्षा को खतरा हो सकता है. इसलिए इसे सीलबंद लिफाफे में दाखिल किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, “मैं यह नहीं कह रही कि मैं जानकारी नहीं दूंगी, मैं बस इसे कॉन्फिडेंशियल तरीके से रखना चाहती हूं.”

वहीं इस मामले में जस्टिस ज्योति सिंह ने इस रिक्वेस्ट पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि, असल में कितनी जानकारी गोपनीय रखी जा सकती है. वहीं, कोर्ट ऐसा आदेश कैसे लागू कर सकती है. साथ ही उन्होंने प्रिया सचदेव की टीम से यह भी पूछा कि संपत्ति की जानकारी को गोपनीय रखने के लिए कोई कानूनी प्रावधान है क्या?

Sunjay Kapur Property: संजय कपूर की तीसरी पत्नी ने रखी ये बड़ी शर्त, करिश्मा कपूर के बच्चे अब क्या करेंगे?

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button