Entertainment: सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘हंसेलू काहे’ रिलीज, अंकिता पांडे के साथ ट्रेंडिंग स्टार ने की मस्ती – #iNA

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अक्सर शिल्पा राज या प्रियंका सिंह के साथ गाने गाते हैं. लेकिन इस बार खेसारी नई सिंगर के साथ गाना लेकर आए हैं, जिसे यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है. गाने में आप खेसारी का टपोरी स्टाइल देख पाएंगे और गाने के कुछ बोल में आपको फनी मीम्स भी सुनने को मिलेंगे.
खेसारी लाल यादव का पिछला गाना यूट्यूब पर अभी भी ट्रेंडिंग में है, जिसका नाम ‘Hello Guys’ है. इस गाने ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है और अब उनका नया गाना भी छाने को पूरी तरह से तैयार है.
खेसारी लाल यादव का नया गाना रिलीज
फालतू एंटरटेनमेंट नाम के इंस्टाग्राम पेज पर इस गाने का पोस्टर शेयर किया गया है. इन तस्वीरों में खेसारी का टपोरी स्टाइल आप साफतौर पर देख सकते हैं और गाना भी कुछ वैसे ही तैयार किया गया है.
View this post on Instagram
इस गाने को आज यानी 27 मई को फालतू एंटरटेनमेंट नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. इस गाने को रिलीज के कुछ ही घंटों में ही डेढ लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
‘हंसेलू काहे’ नाम का गाना खेसारी लाल और सविता यादव ने गाया है जबकि इसे अंकिता पांडे और खेसारी लाल पर फिल्माया गया. गाने के बोल विशाल भारती ने लिखे हैं और आर्या शर्मा ने इसका म्यूजिक तैयार किया है. खेसारी लाल का ये भोजपुरी गाना धमाल मचाएगा और इसमें फैंस को उनका अंदाज काफी जबरदस्त लग सकता है.
ट्रेंडिंग रहा खेसारी लाला का पिछला रिलीज गाना
17 मई को खेसारी लाल का गाना ‘Hello Guys’ रिलीज हुआ था जो एक ही दिन में यूट्यूब पर नंबर 1 ट्रेंड करने लगा था. रिलीज के लगभग 10 दिनों के बाद भी ये गाना यूट्यूब पर दूसरे नंबर पर ट्रेंडिंग है. लगभग 6 दिन पहले खेसारी लाल की आने वाली फिल्म अग्निपरीक्षा का गाना ‘अहिरान’ भी रिलीज हुआ और इसे भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इस गाने में खेसारी चाहत सिंह और अकांक्षा पुरी के साथ नजर आए हैं. पिछले हफ्ते खेसारी लाल के दो गाने आए जिनमें से ‘हैलो गाइज’ ने कमाल कर दिया.
सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘हंसेलू काहे’ रिलीज, अंकिता पांडे के साथ ट्रेंडिंग स्टार ने की मस्ती
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










