Entertainment: Tabu Birthday: जब 14 साल बड़े जैकी श्रॉफ ने तब्बू संग की ऐसी हरकत, खूंखार विलेन की पार्टी में बहके कदम – #iNA

Tabu Birthday Special: 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस तब्बू आज 54 साल की हो गई हैं. एक्ट्रेस का जन्म 4 नवंबर 1971 को हैदराबाद में हुआ था. तब्बू एक्ट्रेस फराह नाज की छोटी बहन हैं. वहीं दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी की वो भतीजी हैं. तब्बू ने फिल्मी दुनिया में अपनी शुरुआत 14 साल की उम्र में की थी. उन्होंने बॉलीवुड से लेकर साउथ तक में काम किया और अपने दौर की टॉप हसीनाओं में अपना नाम लिखाया.
तब्बू ने अपने दौर के कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया था, हालांकि वो 80 और 90 के दशक के बड़े स्टार जैकी श्रॉफ के साथ बड़े पर्दे नजर नहीं आईं. इसके पीछे एक बड़ी वजह है. एक बार एक पार्टी के दौरान जैकी ने तब्बू के साथ गंदी हरकत कर दी थी, जिससे तब्बू काफी डर गई थीं.
एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं तब्बू
तब्बू का पहले एक्ट्रेस बनने का कोई प्लान नहीं था, बल्कि वो तो एयर होस्टेस बनना चाहती थीं. हालांकि 14 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म ‘हम नौजवान’ से बतौर बाल कलाकार अपना करियर शुरू किया. वहीं बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू उन्होंने साल 1991 की तेलुगु फिल्म ‘कुली नंबर 1’ से किया था, जबकि हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत साल 1994 की सुपरहिट फिल्म ‘विजयपथ’ से की थी.
जब 16 साल की तब्बू संग जैकी ने की ऐसी हरकत
जैकी श्रॉफ और तब्बू का जो किस्सा हम आपको बता रहे हैं वो तब्बू के बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू करने से पहले का है. बात है साल 1986 की. उस वक्त तब्बू की बड़ी बहन फराह नाज के साथ जैकी फिल्म ‘दिलजला’ (1987) की शूटिंग कर रहे थे. फिल्म में मशहूर विलेन डैनी डेंग्जोंग्पा ने भी काम किया था. जब पिक्चर की शूटिंग मॉरीशस में हो रही थी उस वक्त फराह के साथ 16 साल की तब्बू भी मौजदू थीं.
एक दिन डैनी ने एक पार्टी रखी, उसमें फिल्म की पूरी टीम और तब्बू भी शामिल हुई थीं. पार्टी में जैकी ने बहुत ज्यादा शराब पी ली थी और वो नशे में तब्बू को किस करने की कोशिश करने लगे थे, इससे तब्बू डर गईं. तब वहां डैनी आए और वो जैकी को खींचकर कमरे में ले गए. अगले दिन इस घटना को लेकर फराह ने बवाल मचा दिया था. इस घटना के कारण ही जैकी और तब्बू ने कभी स्क्रीन शेयर नहीं की.
Tabu Birthday: जब 14 साल बड़े जैकी श्रॉफ ने तब्बू संग की ऐसी हरकत, खूंखार विलेन की पार्टी में बहके कदम
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










