Entertainment: हनी सिंह-मलाइका अरोड़ा का नया गाना ‘चिलगम’ का टीजर रिलीज, डांस मूव को अश्लील बोल रहे लोग – #iNA

फेमस पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह अपने कमाल के गानों के लिए फेमस हैं. हालांकि, बीच में अपनी तबीयत के चलते उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी. लोगों को लगा कि हनी सिंह का वक्त अब खत्म हो चुका है, लेकिन सिंगर ने कमबैक किया. लोगों को उनके लेटेस्ट गाने काफी पसंद भी आए, हाल ही में उनके नए गाने ‘चिलगम’ के टीजर ने काफी हलचल मचाई हुई है. इस गाने में मलाइका अरोड़ा शामिल हैं, टीजर में लोगों ने डांस स्टेप को देखकर उन्हें काफी ट्रोल किया है.

हनी सिंह का 51 ग्लोरियस डेज का एक नया गाना जल्द ही लोगों के बीच दस्तक देने वाला है, जिसका टाइटल ‘चिलगम’ है. इस गाने का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसके बाद से लोग मलाइका अरोड़ा को काफी ट्रोल कर रहे हैं, साथ ही उनकी उम्र का भी जिक्र कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर गाने का डांस स्टेप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लेकर लोग एक्ट्रेस का खूब आलोचना कर रहे हैं. इस गाने में वापस से भोजपुरी का तड़का देखने को मिलने वाला है.

मिल रहे हैं नेगेटिव कमेंट्स

मलाइका अरोड़ा और हनी सिंह के गाना’चिलगम’ का टीजर 7 नवंबर को रिलीज हुआ. इस गाने में मलाइका ट्वर्क करते नजर आ रही हैं, जिसको लेकर लोगों ने कई सारे नेगेटिव कमेंट्स किए हैं.

कई लोगों ने इसे शर्मनाक भी बताया है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि वो इसे ठीक से नहीं कर सकती और इसलिए यह अश्लील लगता है. साथ ही उन्होंने इसकी गलती कोरियोग्राफर को दी है.

Malaika doing such things at this age is ewwing me out
byu/wdym_adi inBollyBlindsNGossip

डांस मूव को लेकर बात

सभी लोग एक डांस मूव को लेकर ऐसा कमेंट कर रहे थे, जिसमें वो हनी सिंह के पास खड़े होकर ट्वर्क करते दिख रही हैं. कई सारे लोगों ने इस डांस मूव्स को अश्लील बताया है. हालांकि, मलाइका को खास तौर पर आइटम नंबर्स के लिए ही जीनी जाता है. हाल ही में उन्हें आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ में देखा गया था, जिसमें वो पॉइजन बेबी पर डांस करती नजर आई थीं, लोगों ने इस गाने को पसंद भी किया है.

हनी सिंह-मलाइका अरोड़ा का नया गाना ‘चिलगम’ का टीजर रिलीज, डांस मूव को अश्लील बोल रहे लोग

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button