Entertainment: 40 साल पहले आई फिल्म का वो सीन, जिसे करते वक्त नर्वस हो गए थे आमिर खान – #iNA

साल 1973 में सुपरहिट फिल्म ‘यादों की बारात आई’, जिसे आमिर खान के अंकल नासिर हुसैन ने बनाई थी. इसी फिल्म में आमिर को बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम मिल गया था. इसके बाद 1984 में फिल्म ‘होली’ आई और ये आमिर की बड़े होने के बाद पहली फिल्म थी. 40 साल पहले आई इस फिल्म में आमिर और एक्ट्रेस किटू गिडवानी के बीच किसिंग सीन दिखाया गया था, जिसपर अब एक्ट्रेस ने बात की है.

सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में किटू गिडवानी ने इस बारे में बताया. एक्ट्रेस ने कहा कि उस समय आमिर खान कोई नहीं थे और वो जब किसिंग सीन कर रहे थे तब बहुत नर्वस थे. आमिर पर किटू गिडवानी ने और क्या-क्या कहा चलिए जानते हैं.

क्यों नर्वस थे आमिर खान?

जब इंटरव्यू में किटू गिडवानी से कहा गया कि आमिर के साथ उन्होंने फिल्म ‘होली’ की. उसको लेकर कोई किस्सा तो हो बताएं. इसपर किटू गिडवानी ने कहा, “उन दिनों में आमिर खान कोई नहीं था. आमिर की वो शुरुआत थी. वो आदमी था, जिसे सिनेमा से प्यार था और उसके अंदर बहुत क्रिएटिविटी थी. मुझे क्या मालूम था कि आमिर खान कौन है.”

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “जब किसिंग सीन आया तो वो नर्वस थे, जैसा कि मैं भी थी. लेकिन सीन आसानी से हो गया था, क्योंकि वो बहुत अच्छे इंसान हैं और उन्होंने बिना किसी टेक के परफेक्ट सीन दिया. आमिर शुरू से ही जुनूनी रहे हैं और आज भी उनके अंदर वैसा ही जज्बा है.”

कौन हैं किटू गिडवानी?

57 साल की किटू गिडवानी इंडस्ट्री में काफी सालों से एक्टिव हैं. उनका फिल्मी करियर खास नहीं चला, लेकिन टीवी पर उन्हें खूब पसंद किया गया. वो ‘शक्तिमान’, ‘हम रहें न रहें’ और ‘कशिश’ जैसे टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं. किटू आज भी टीवी पर एक्टिव हैं और किसी न किसी सीरियल में नजर आ ही जाती हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)

आमिर खान का फिल्मी करियर

आमिर खान की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कयामत से कयामत’ तक (1988) थी, जिसमें उनके अपोजिट जूही चावला नजर आई थीं. इसके बाद आमिर ने ‘इश्क’, ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘मन’, ‘रंगीला’, ‘गुलाम’, ‘फना’, ‘गजनी’, ‘थ्री इडियट्स’, ‘पीके’ जैसी कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. आमिर खान की आने वाली फिल्म की बात करें तो वो ‘सितारे जमीन पर’ में नजर आने वाले हैं. अभी फिल्म की रिलीज डेट नहीं आई है.

40 साल पहले आई फिल्म का वो सीन, जिसे करते वक्त नर्वस हो गए थे आमिर खान

Entertainment: 40 साल पहले आई फिल्म का वो सीन, जिसे करते वक्त नर्वस हो गए थे आमिर खान - #iNA Entertainment INA News

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button